उदयपुर के ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा मौका, SIS इंडिया में ऑफिसर ग्रेड भर्ती अभियान शुरू
UdaipurTimes, Udaipur Job Alert: 11 जुलाई। राजस्थान के युवाओं, विशेषकर उदयपुर जिले के ग्रेजुएट युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर सामने आया है। अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा एवं सुविधा प्रबंधन कंपनी SIS इंडिया लिमिटेड द्वारा GTO (Graduate Trainee Officer) 41वें बैच के लिए ऑफिसर ग्रेड (अधिकारी सेवा) भर्ती अभियान के तहत विशेष रजिस्ट्रेशन शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। कंपनी के अनुसार इस पद के लिए चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के बाद प्रबंधन एवं सुरक्षा संचालन से जुड़े दायित्व दिए जाएंगे। Udaipur Job Alert
भर्ती के लिए अभ्यर्थी का स्नातक (Graduate) होना आवश्यक है। आयु सीमा 21 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित उम्मीदवारों को ₹33,000 से ₹40,000 प्रतिमाह (CTC) तक का वेतन पैकेज प्रदान किया जाएगा। Udaipur Job Alert
इच्छुक अभ्यर्थी SIS ट्रेनिंग सेंटर, गुरुकुल प्रशिक्षण संस्थान, NH-48, एयरपोर्ट रोड, जिंक चौराहा, देबारी, उदयपुर में आयोजित रजिस्ट्रेशन शिविर में पहुंचकर आवेदन कर सकते हैं। यह प्रशिक्षण केंद्र SIS के आधिकारिक प्रशिक्षण केंद्रों में शामिल है। Udaipur Job Alert
