हरियाणा में युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका ! कल यहां लगेगा रोजगार मेला

 | 
हरियाणा में युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका ! कल यहां लगेगा रोजगार मेला 

Udaipur Times, Haryana Rojgaar Mela News : हरियाणा में युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है, जो भी युवा बेरोजगार है और नौकरी करने के इच्छुक है उनके लिए आ बड़ी ही महत्वपूर्ण जानकारी लेकर आए है। प्रदेश के रेवाड़ी जिले में कल 10 अगस्त को रोजगार मेला लगने जा रहा है। जिले की राजकीय आईटीआई, बेरली कलां में यह मेला आयोजित होने वाला है तो जो भी युवा नौकरी करने का इच्छुक है वो यहां पहुँच रोजगार मेले में शामिल हो सकता है। 

बेरली कलां या रेवाड़ी क्षेत्र के अन्य आईटीआई संस्थानों में समय-समय पर जिला रोजगार कार्यालय और कौशल विकास विभाग के निर्देश पर कैंपस प्लेसमेंट व रोजगार मेलों का आयोजन किया जाता है, जिसमें स्थानीय व आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों (गुरुग्राम, मानेसर, बावल, धारूहेड़ा आदि) की कंपनियां भाग लेती हैं। इस बार राजकीय ITI, बेरली कलां, रेवाड़ी में 20 से ज्यादा कंपनियां रोजगार मेले में शामिल होने आ रही है, जिससे 1000 से ज्यादा युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद है। 

रोज़गार मेला ITI पास के लिए

स्थान: राजकीय ITI, बेरली कलां, रेवाड़ी

दिनांक: 10 अगस्त 2026

समय: सुबह 10:00 बजे से

20+ प्रतिष्ठित कंपनियां

1000+ रिक्तियां

योग्यता: 10वीं, 12वीं, ITI, Diploma, B.A., B.Sc. आदि

आयु सीमा: 18–30 वर्ष

पद एवं योग्यता के अनुसार आकर्षक वेतन/मानदेय

अप्रेंटिसशिप के साथ सीधे कंपनी में नौकरी पाने का शानदार मौका!

साथ जरूर ले जाएं: Resume, शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, आधार/ID और 3–4 पासपोर्ट साइज फोटो।इच्छुक अभ्यर्थी ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाएं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News