हरियाणा में 20 से 24 जुलाई तक नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका ! यहां लगेगा व्यावसायिक मार्गदर्शन
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा के फतेहाबाद जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में 20 से 24 जुलाई तक नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए व्यावसायिक मार्गदर्शन होने वाला है।
जानकारी के मुताबिक हरियाणा में रोजगार और स्वरोजगार के अवसर तलाश रहे युवाओं के लिए जिला रोजगार कार्यालय 20 से 24 जुलाई तक व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह आयोजित करेगा। इस दौरान बेरोजगार युवाओं को सरकारी योजनाओं, स्वरोजगार के विकल्पों और रोजगार विभाग की विभिन्न सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी, ताकि वे अपनी योग्यता के अनुसार बेहतर करियर का चयन कर सकें। Haryana News
जिला रोजगार अधिकारी डा. राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि महानिदेशक, रोजगार विभाग हरियाणा, पंचकूला के निर्देशानुसार जिले में पांच दिवसीय व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। Haryana News
जानकारी के मुताबिक इस मार्गदर्शन सप्ताह का उद्देश्य युवाओं को सही जानकारी देकर उन्हें रोजगार या स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ाना है। डा. राजेश कुमार ने जिले के सभी बेरोजगार युवाओं से अपील की कि वे 20 से 24 जुलाई के बीच जिला रोजगार कार्यालय पहुंचकर इस कार्यक्रम का लाभ उठाएं।
