युवाओं को पढ़ाई के साथ करोड़पति बनने का सुनहरा मौका, जाने कैसे कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन ?

 | 
युवाओं को पढ़ाई के साथ करोड़पति बनने का सुनहरा मौका, जाने कैसे कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन ?

Udaipur Times, चंडीगढ़ : पंजाब के युवाओं को पढ़ाई के साथ करोड़पति बनने का मौका मिलेगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 'पंजाब दा करोड़पति' प्रतियोगिता शुरू करने का ऐलान किया है। इसमें 15 से 30 वर्ष तक के युवा हिस्सा ले सकेंगे। विजेता को एक करोड़ रुपए और चार उप-विजेताओं को 10-10 लाख रुपए मिलेंगे। 

हजारों प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 15 से 28 नवंबर तक चलेगा। प्रतियोगिता का मकसद युवाओं का ज्ञान बढ़ाने के साथ उन्हें पटवारी, पुलिस कांस्टेबल, पीसीएस और एसडीओ जैसी सरकारी भर्ती परीक्षाओं के लिए तैयार करना है। पहले चार राउंड चयन प्रक्रिया के होंगे।

 पांचवें से नौवें राउंड तक पुरस्कार मिलेंगे। 9 दिसंबर को जिला स्तर पर हर जिले के 10 प्रतिभागी मुकाबला करेंगे। 23 जिलों के 230 युवा जिला मुकाबले में उतरेंगे। प्रत्येक जिले का विजेता 17 दिसंबर को राज्य स्तरीय फाइनल में पहुंचेगा। विजेता को एक करोड़ रुपए, चार को 10-10 लाख, आठ को 5-5 लाख और 10 को 3-3 लाख रुपए मिलेंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News