युवाओं के लिए हर महीने 20 हजार कमाने का सुनहरा मौका ! NHAI में इंटर्नशिप के लिए रजिस्ट्रेशन हुए शुरू
Udaipur Times, NHAI Internship 2026 : कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) में इंटर्नशिप करने का शानदार मौका है। NHAI ने Winter Internship Program 2026-27 और Term Internship Program 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं। इस प्रोग्राम के तहत 1000 से ज्यादा इंटर्नशिप सीटों पर छात्रों को देशभर में चल रहे नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स के साथ काम करने का अवसर मिलेगा।
इंटर्नशिप के दौरान छात्रों को प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस के साथ हर महीने रु20,000 तक का स्टाइपेंड भी दिया जाएगा। यह मौका खास तौर पर इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, रोड सेफ्टी, मैनेजमेंट, लॉ, फाइनेंस, मीडिया और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में करियर बनाने वाले छात्रों के लिए उपयोगी हो सकता है।
किन छात्रों को मिलेगा मौका?
NHAI Internship के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से पढ़ाई कर रहे छात्र आवेदन कर सकते हैं। इनमें सिविल, इलेक्ट्रिकल, कंप्यूटर साइंस, ईसीई, मैकेनिकल और एनवायरनमेंटल इंजीनियरिंग में BE/BTech करने वाले छात्र शामिल हैं।
इसके अलावा संबंधित विषयों में ME/MTech, फाइनेंस, HR और ऑपरेशंस में MBA, डाटा साइंस/AI, लॉ, मास कम्युनिकेशन और HR/ऑर्गेनाइजेशनल बिहेवियर जैसे कोर्स कर रहे छात्र भी आवेदन कर सकते हैं।
आवेदक के डिग्री कोर्स में कम से कम 60 प्रतिशत अंक होने चाहिए। साथ ही जिस यूनिवर्सिटी या संस्थान से छात्र पढ़ाई कर रहा है, उसका नाम संबंधित इंटर्नशिप साइकिल की मान्य यूनिवर्सिटी/इंस्टीट्यूट की सूची में होना जरूरी है।
कॉलेज की सिफारिश की भी जरूरत
इंटर्नशिप के लिए छात्र को अपने कॉलेज या संस्थान के प्रमुख से सिफारिश भी प्राप्त करनी होगी। ध्यान रखें कि जिन अभ्यर्थियों की डिग्री पूरी हो चुकी है, वे इस इंटर्नशिप के लिए आवेदन नहीं कर सकते।
जाने कैसे करें आवेदन?
इच्छुक उम्मीदवार NHAI के इंटर्नशिप पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आवेदन के दौरान उम्मीदवार को अपना नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। मोबाइल नंबर OTP के जरिए वेरिफाई होने के बाद लॉगिन करके एजुकेशनल और अन्य जरूरी जानकारी भरनी होगी।
इसके बाद उम्मीदवारों को अपनी पसंद के 5 प्रोजेक्ट प्रेफरेंस चुनकर आवेदन सबमिट करना होगा।
आवेदन के साथ लेटेस्ट मार्कशीट, 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर, वैध ID प्रूफ और रिज्यूम जैसे दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
कैसे होगी चयन प्रकिया
आवेदन मिलने के बाद सबसे पहले यूनिवर्सिटी कोऑर्डिनेटर आवेदन की समीक्षा करेगा। उनकी सिफारिश के बाद NHAI प्रशासन की ओर से उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी।
चयनित उम्मीदवारों को ईमेल या SMS के जरिए ऑफर लेटर भेजा जाएगा। इंटर्नशिप के दौरान उम्मीदवारों को संबंधित NHAI प्रोजेक्ट साइट पर मौजूद रहना होगा और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में काम करना होगा।
कितने समय की होगी इंटर्नशिप?
NHAI के Winter Internship Program की अवधि दिसंबर से जनवरी तक करीब एक महीने की होगी। वहीं Term Internship Program की अवधि 6 महीने तक हो सकती है। यह इंटर्नशिप छात्रों को देश में चल रहे बड़े हाईवे प्रोजेक्ट्स के साथ काम करने और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की वास्तविक कार्यप्रणाली समझने का मौका दे सकती है। साथ ही मिलने वाला स्टाइपेंड छात्रों के लिए अतिरिक्त लाभ होगा।