हरियाणा में युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका ! 22 जुलाई को यहां लगेगा रोजगार मेला
Udaipur Times, Haryana News, गुरुग्राम : कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग, हरियाणा के निदेशक के निर्देशानुसार तथा रोजगार कार्यालय के सहयोग से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), गुरुग्राम में 22 जुलाई को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस रोजगार मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित औद्योगिक एवं विनिर्माण कंपनियां भाग लेंगी, जहां योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न तकनीकी एवं गैर-तकनीकी पदों के लिए किया जाएगा।
इस संबंध में जानकारी देते हुए संस्थान के प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार ने बताया कि रोजगार मेले में सैमसंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, मुंजाल शोवा लिमिटेड, जय भारत मारुति लिमिटेड, वोल्टास प्राइवेट लिमिटेड, वेंडर इनोवेशन प्राइवेट लिमिटेड, ब्राई-एयर (एशिया) प्राइवेट लिमिटेड, दालचीनी टेक्नोलॉजीज़, यूनिवर्सल सर्विसेज, सनोह इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, एनवायरो, भारत एलीवेटर प्राइवेट लिमिटेड, सुजुकी मोटरसाइकिल्स प्राइवेट लिमिटेड तथा शोवा आर्क मेटल्स प्राइवेट लिमिटेड सहित अनेक प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी।
रोजगार मेले में फिटर, टर्नर, वेल्डर, कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग सहायक (कोपा), पेंटर, इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर, मैकेनिक मोटर वाहन सहित विभिन्न ट्रेडों के लिए रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके अतिरिक्त अन्य योग्य ट्रेडों के अभ्यर्थियों को भी रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।
रविंद्र कुमार ने सभी पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अपने बायोडाटा, शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की मूल एवं छायाप्रति के साथ 22 जुलाई 2026 को प्रातः 10:00 बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, गुरुग्राम में उपस्थित होकर रोजगार मेले का लाभ उठाएं।
