हरियाणा GRP में नौकरी पाने का सुनहरा मौका ! 158 SPO के पदों पर होगी भर्ती
Udaipur Times, Haryana SPO job : हरियाणा राजकीय रेलवे पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से 158 विशेष पुलिस अधिकारियों (एसपीओ) के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। यह भर्ती पूरी तरह से एक वर्ष के अनुबंध के आधार पर की जाएगी। पात्र अभ्यर्थियों के लिए भर्ती रैली का आयोजन आगामी 17 से 19 अगस्त तक राजकीय रेलवे पुलिस लाइन, अम्बाला शहर में किया जाएगा।
भर्ती होने वाले विशेष पुलिस अधिकारियों (एसपीओ) को मुख्य रूप से गश्त, स्टेशन परिसरों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, संदिग्ध व्यक्तियों व लावारिस वस्तुओं की चेकिंग, भीड़ नियंत्रण की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
कालका, चंडीगढ़, अम्बाला कैंट, जगाधरी, कुरुक्षेत्र और करनाल, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद, गुरुग्राम, रेवाड़ी, रोहतक, बहादुरगढ़, जींद, हिसार और सिरसा पुलिस थानों के अभ्यर्थी इसमें भाग लेंगे।
इसमें वही अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं, जिनके पास पूर्व सैन्य या पुलिस बल का अनुभव हो। इसमें भारतीय थल सेना, नौसेना और वायु सेना के पूर्व सैनिकों के अलावा एक्स-एचएसआईएसएफ और हरियाणा सशस्त्र पुलिस के रिट्रेंच किए गए सिपाही ही आवेदन के पात्र होंगे। भर्ती रैली में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों की आयु 25 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए। तथा उनकी न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10+2 (इंटरमीडिएट) तय की गई है।
जिला व थानावार शेड्यूल
17 अगस्त: कालका, चंडीगढ़, अम्बाला कैंट, जगाधरी, कुरुक्षेत्र और करनाल पुलिस थानों के अभ्यर्थी।
18 अगस्त: पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद और गुरुग्राम पुलिस थानों के अभ्यर्थी।
19 अगस्त: रेवाड़ी, रोहतक, बहादुरगढ़, जींद, हिसार और सिरसा पुलिस थानों के अभ्यर्थी।
158 एसपीओ पदों पर भर्ती होगी। इस भर्ती से रेलवे पुलिस बल को अतिरिक्त मजबूती मिलेगी। भर्ती होने वाले जवानों से मुख्य रूप से गश्त, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण का काम लिया जाएगा। पूर्व सैनिकों व जवानों का अनुभव सुरक्षा तंत्र को बेहतर बनाने में बेहद मददगार साबित होगा।
-महावीर, थाना प्रभारी, जीआरपी
