हरियाणा आइडियाथॉन 2026 में भाग लेने का सुनहरा मौका, विजेताओं को मिलेगा एक लाख रुपए तक का पुरस्कार
Udaipur Times, Haryana News, हिसार : हरियाणा सरकार की ओर से युवाओं, विद्यार्थियों, महिलाओं एवं आमजन के नवाचारों और नए विचारों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हरियाणा आइडियाथॉन 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस योजना का उद्देश्य प्रदेश में उद्यमिता एवं नवाचार की भावना को बढ़ावा देना है।
यह जानकारी देते हुए हरियाणा महिला विकास निगम की जिला प्रबंधक ने बताया कि प्रतियोगिता में चयनित उत्कृष्ट विचारों एवं आइडियाज के लिए प्रथम पुरस्कार एक लाख रुपये, द्वितीय पुरस्कार 50 हजार रुपये तथा तृतीय पुरस्कार 25 हजार रुपये दिया जाएगा। इसके अलावा 10 हजार रुपये के प्रोत्साहन पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इच्छुक प्रतिभागी एवं नागरिक newidea.highereduhry.ac.inपोर्टल पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
आइडियाज जमा करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। जिला प्रबंधक ने सभी इच्छुक प्रतिभागियों से आह्वान किया कि वे निर्धारित तिथि से पहले अपना पंजीकरण करवाकर अपने नवाचार एवं नए विचार प्रस्तुत कर इस अवसर का लाभ उठाएं।
