हरियाणा की आंगनबाड़ी वर्कर्स के लिए खुशखबरी, हर महीने की 7 तारीख को मिलेगा मानदेय
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा की आंगनबाड़ी वर्कर्स के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने वीरवार को महिला एवं बाल विकास निदेशालय के अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं।
जानकारी के अनुसार समय से मानदेय नहीं आने पर अधिकारियों ने हर महीने की 7 तारीख को मानदेय जारी करने का आश्वासन दिया। हेल्परों के वर्कर पदों पर पदोन्नति से रिक्त पदों पर 30 सितंबर तक समायोजन का कार्य होगा।
मिली जानकारी के मुताबिक आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स यूनियन की राज्य प्रधान रूपा राणा और सचिव बिजनेश राणा ने बताया कि मंत्री श्रुति चौधरी के साथ वार्ता नहीं हो सकी। बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग के आयुक्त और सचिव शेखर विद्यार्थी मौजूद थे।