हरियाणा में आंगनबाड़ी वर्कर्स के लिए खुशखबरी, 7 तारीख से पहले मानदेय देने के आदेश

 | 
हरियाणा में आंगनबाड़ी वर्कर्स के लिए खुशखबरी, 7 तारीख से पहले मानदेय देने के आदेश

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा में आंगनबाड़ी वर्कर्स के लिए खुशखबरी आई है। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने पंचकूला में आंगनबाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर्स यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर कर्मियों की समस्याओं के समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मानदेय हर माह 7 तारीख से पहले खातों में जमा हो। सहायिकाओं की पदोन्नति और रिक्त पद प्राथमिकता से भरे जाएं।

सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने और बीमा योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर भी जोर दिया। सुपरवाइजर भर्ती में 50 प्रतिशत पदोन्नति कोटे की मांग मुख्यमंत्री के विचाराधीन है। मंत्री ने आंगनबाड़ी केंद्रों के नियमित संचालन, पोषण ट्रैकर अपडेट, राशन आपूर्ति और पोषण सेवाओं की निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News