हरियाणा में BPL और AAY परिवारों के लिए खुशखबरी, सरकार ने सरसों तेल को लेकर दिए ये निर्देश
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा सरकार ने PDS के तहत BPL एवं AAY परिवारों को वितरित किए जाने वाले सरसों के तेल की पैकिंग एवं आपूर्ति को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं।
मुख्य बातें...
लगभग 39.89 लाख BPL/AAY परिवारों को सरसों का तेल उपलब्ध कराया जाएगा।
2 लीटर और 1 लीटर पैक की जगह अब 500 ML, 1 लीटर एवं 1.5 लीटर पैक के माध्यम से तेल उपलब्ध कराया जाएगा।
सरसों के तेल की आपूर्ति HAICL (हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन लिमिटेड) के माध्यम से की जाएगी।
15 दिनों की सप्लाई के लिए दर ₹174 प्रति लीटर तथा रूटीन साइकिल में 15 दिन बाद की सप्लाई के लिए ₹180 प्रति लीटर निर्धारित की गई है।
अगस्त 2026 के लिए लगभग 30 लाख लीटर, जबकि सितंबर और अक्टूबर के लिए लगभग 37-37 लाख लीटर सरसों तेल की आवश्यकता बताई गई है।
जिलों में सरसों तेल की उपलब्धता और गुणवत्ता की जिला स्तरीय कमेटी द्वारा जांच की जाएगी।
तेल की बोतल सील पैक होनी चाहिए और प्रत्येक बोतल पर “Not for Sale – For PDS only” अंकित होना आवश्यक है।
निर्देशों के अनुसार जिलों में सरसों तेल की मांग को जल्द उपलब्ध करवाने की प्रक्रिया सुनिश्चित करने को कहा गया है।
वितरण व्यवस्था
अक्टूबर माह की सप्लाई के लिए 10 से 15 अक्टूबर तक फोकल पॉइंट पर तेल उपलब्ध करवाने तथा 21 अक्टूबर से लाभार्थियों को वितरण शुरू करवाने के निर्देश दिए गए हैं।
यह व्यवस्था सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत पात्र BPL/AAY परिवारों के लिए है।