हरियाणा में BPL परिवारों के लिए खुशखबरी, सोलर सिस्टम लगवाने पर सरकार देगी पैसा
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा सरकार सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए नई योजना ला रही है। अब बीपीएल परिवारों और सरकारी कर्मचारियों को रूफटॉप सोलर पैनल लगवाने के लिए बैंकों से लोन नहीं लेना पड़ेंगे।
जानकारी के अनुसार पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 3 किलोवॉट तक सोलर पैनल पर केंद्र से अधिकतम 78 हजार व बीपीएल को राज्य से 50 हजार की अतिरिक्त सब्सिडी मिलती है। बीपीएल परिवारों को और पैसा देना पड़ता था। अब यदि बीपीएल का पैनल ₹1.30 लाख में लगेगा तो 1.10 लाख की सब्सिडी के बाद बचे 20 हजार रुपए प्रदेश सरकार देगी, जिसे किस्तों में रिकवर करेगी।
कौन-सा जिला कहां आगे
सौर पंप: कृषि के लिए सोलर पंप स्थापित करने में सिरसा जिला 1,24,640 किलोवाट क्षमता के साथ प्रदेश में सबसे आगे है।
रूफटॉप सोलर: छतों पर ग्रिड कनेक्टेड सौर संयंत्र लगाने के मामले में जींद 628 किलोवाट क्षमता के साथ शीर्ष पर है।
स्ट्रीट लाइट: सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने में भिवानी जिला 340 किलोवाट क्षमता के साथ पहले स्थान पर है।
5 किलोवॉट लोड वाले नियमित बिजली उपभोक्ताओं को भी आसान किस्तों में सोलर सिस्टम देने की तैयारी है।
'बीपीएल परिवारों और कर्मचारियों को सोलर पैनल के लिए अब बैंक लोन नहीं लेना पड़ेगा। सब्सिडी के बाद की अतिरिक्त रकम सरकार देगी, जिसे बाद में आसान किस्तों में लिया जाएगा। योजना जल्द लॉन्च होगी।' - अनिल विज, ऊर्जा मंत्री, हरियाणा
