दिल्ली में बस यात्रियों के लिए खुशखबरी, 2,800 नई E- बसों को मिली मंजूरी

 | 
दिल्ली में बस यात्रियों के लिए खुशखबरी, 2,800 नई E- बसों को मिली मंजूरी

Udaipur Times,Delhi news : दिल्लीवासियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली सरकार ने राजधानी में सार्वजनिक परिवहन को मजबूत बनाने और वायु प्रदूषण कम करने के लिए बड़ा फैसला लिया है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि सरकार ने PM ई-ड्राइव योजना के पहले चरण के तहत 2,800 नई AC लो-फ्लोर इलेक्ट्रिक बसों को शामिल करने की मंजूरी दी है। 


दिल्ली सरकार का मुख्य लक्ष्य साल 2028-29 तक दिल्ली के सार्वजनिक परिवहन बेड़े में करीब 14,000 बसें शामिल करना है। नई इलेक्ट्रिक बसों के आने से लोगों को और ज्यादा सुविधा मिलेगी। इन नई 2,800 बसों में 1,400 बसें 12 मीटर लंबी होंगी, जबकि 1,400 बसें 9 मीटर लंबी होंगी। इसके अलावा छोटी बसों का उपयोग संकरी गलियों और ग्रामीण क्षेत्रों में किया जाएगा। इससे उन इलाकों तक भी बस सेवा पहुंच सकेगी, जहां बड़ी बसों का संचालन मुश्किल होता है। 


CM रेखा गुप्ता ने बताया कि इन सभी बसों का संचालन दिल्ली परिवहन निगम (DTC) द्वारा किया जाएगा। बताया जा रहा है कि सरकार का लक्ष्य अगले साल अप्रैल से इन बसों को सड़कों पर चलाने का है। वहीं, अगस्त 2028 तक सभी 2,800 इलेक्ट्रिक बसों को परिवहन बेड़े में शामिल कर दिया जाएगा। बस सेवा को और बेहतर बनाने के लिए IIT दिल्ली की मदद से बस रूटों की समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा आधुनिक बस मैनेजमेंट सिस्टम (BMS) और इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीन (ईटीएम) का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे बसों का संचालन और टिकट व्यवस्था ज्यादा आसान और पारदर्शी होगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News