हरियाणा में किसानों के लिए खुशखबरी, अब 5 लाख से कम की फसल आय फैमिली आईडी में नहीं होगी शामिल

 | 
हरियाणा में किसानों के लिए खुशखबरी, अब 5 लाख से कम की फसल आय फैमिली आईडी में नहीं होगी शामिल

Udaipur Times, Haryana news : हरियाणा में किसानों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। हरियाणा सरकार ने छोटे किसानों और पट्टे पर खेती करने वाले किसानों को बड़ी राहत दी है। अब किसानों की ई खरीद के माध्यम से पांच लाख रुपये से कम की फसल बेचने पर होने वाली आय फैमिली आईडी में शामिल नहीं होगी। 

इससे किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ और आसानी से मिलेगा। मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल का ब्योरा भी अब शामिल नहीं होगा। परिवार पहचान पत्र (PPP) से इसका ब्योरा हटा दिया गया है।

हरियाणा परिवार पहचान प्राधिकरण के राज्य समन्वयक डॉ. सतीश खोला ने बताया कि CM सैनी के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है। जैसा की बताया जा रहा है कि इन नए नियमों का सबसे अधिक लाभ बटाई (पट्टे) पर खेती करने वाले या तीन एकड़ तक के किसानों को होगा।

 इसके अलावा डॉ. खोला ने बताया कि अब मेरी मेरा फसल मेरा ब्योरा पोर्टल के आधार पर दर्ज होने वाले फसल बिक्री मूल्य को परिवार की आय में शामिल नहीं किया जाएगा। इसके स्थान पर केवल पांच लाख रुपये से अधिक की ई-खरीद (ई-प्रोक्योरमेंट) से संबंधित डेटा को ही आय निर्धारण के लिए आधार माना जाएगा।

उन्होंने कहा कि पहले कई किसानों की फसल बिक्री का पूरा मूल्य आय के रूप में दर्ज होने से उनकी वार्षिक आय वास्तविकता से अधिक दिखाई देती थी। ऐसे में अनेक पात्र किसान परिवार विभिन्न सरकारी योजनाओं, सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रमों और आर्थिक सहायता योजनाओं के लाभ से वंचित हो जाते थे। किसानों की मांग और सुझावों को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने इस व्यवस्था में सुधार करवाया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News