हरियाणा में किसानों के लिए खुशखबरी, अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ यहां बनेगी नई अनाज मंडी

 | 
हरियाणा में किसानों के लिए खुशखबरी, अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ यहां बनेगी नई अनाज मंडी

Udaipur Times, Haryana News, गुरुग्राम : हरियाणा में किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा प्रदेश सरकार ने सोहना में नई अनाज मंडी बनाने की दिशा में कदम उठाया दिया हैं। जानकारी के अनुसार इस नई आनाज मंडी के लिए पलवल रोड पर जमीन चिह्नित कर ली गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक मंडी बनने से किसानों और आढ़तियों को फसल उतारने, भंडारण और कारोबार के लिए बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। यह जानकारी सोहना मार्केट कमेटी कार्यालय पहुंचे प्रदेश के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने दी। Haryana News

जगह की कमी से परेशानी

इस दौरान व्यापारियों ने मंत्री को जानकारी के अनुसार बताया कि सोहना की अनाज मंडी काफी पुरानी हो चुकी है। यहां जगह की कमी के कारण किसानों को फसल उतारने में परेशानी होती है। आढ़तियों को भी पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। Haryana News

मिली जानकारी के मुताबिक मंडी का विस्तार अथवा नई मंडी बनने से किसानों और व्यापारियों दोनों को लाभ होगा। इस पर मंत्री ने नई अनाज मंडी के निर्माण का आश्वासन दिया और कहा कि इसके लिए चिह्नित जमीन पर आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी की जाएंगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News