हरियाणा के सरकारी स्कूलों के लिए खुशखबरी ! सरकार ने दी करोड़ों रुपये की सौगात
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा के सरकारी स्कूलों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के स्कूलों में Sports Equipment और Playground Development के लिए ₹33.96 करोड़ की प्रशासनिक मंजूरी दे दी गई है।
हरियाणा सरकार के School Education Department द्वारा प्रत्येक संबंधित स्कूल के लिए ₹1 लाख तक की राशि उपलब्ध कराने को लेकर प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।

मुख्य बिंदु:
Sports Equipment खरीदने एवं Playground Development के लिए बजट
कुल स्वीकृत राशि — ₹33.96 करोड़
प्रत्येक स्कूल के लिए — ₹1 लाख
राशि का उपयोग निर्धारित नियमों एवं SOP के अनुसार किया जाएगा
खर्च 31 मार्च 2027 तक किया जाना है
Aarohi Schools को बजट संबंधित DEO द्वारा वितरित किया जाएगा।
आदेश दिनांक: 16 सितंबर 2026
विस्तृत जानकारी एवं दिशा-निर्देश के लिए जारी आदेश अवश्य देखें।