हरियाणा के सैंकड़ों गांवों के लिए खुशखबरी ! इन ग्रामीण रूटों पर चलेगी बसें, लोगों की होगी बल्ले-बल्ले
Udaipur Times, Haryana News, सिरसा : ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सुविधा को मजबूत करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग ने संशोधित स्टेज कैरिज स्कीम के तहत सिरसा जिले के 24 ग्रामीण बस रूटों के लिए कुल 180 न्यूनतम परमिट निर्धारित किए हैं। इन रूटों पर स्टेज कैरिज परमिट प्रदान करने के लिए इच्छुक आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
आरटीए सचिव संजय बिश्नोई ने बताया कि परिवहन आयुक्त, हरियाणा द्वारा जारी निर्देश के तहत सिरसा जिले के लिए अधिसूचित 24 ग्रामीण रूटों पर निर्धारित न्यूनतम परमिट के लिए इच्छुक आवेदक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन 30 सितंबर तक जिला परिवहन अधिकारी एवं सचिव, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण, सिरसा के कार्यालय में निर्धारित प्रपत्र पर जमा करवाए जा सकते हैं। आवेदन के साथ 25 हजार रुपये आवेदन शुल्क जमा करवाना होगा।
उन्होंने बताया कि इन रूटों पर परमिट मिलने से ग्रामीण क्षेत्रों में बस परिवहन सुविधा का विस्तार होगा और आमजन को शहरों एवं प्रमुख कस्बों तक आने-जाने के लिए अतिरिक्त परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी। सिरसा-डबवाली रूट पर सबसे अधिक 44 न्यूनतम परमिट निर्धारित किए गए हैं। इसके बाद सिरसा-ऐलनाबाद रूट पर 22, डबवाली-ऐलनाबाद रूट पर 18 तथा सिरसा-बणी रूट पर 16 न्यूनतम परमिट निर्धारित हैं।
इन 24 ग्रामीण रूटों के लिए मांगे गए आवेदन
रूट नंबर 315: सिरसा-डबवाली से बणी वाया शेरगढ़, सकताखेड़ा, अबूबशहर, सुकेराखेड़ा, गिदडख़ेड़ा, गंगा, कालूआना, बचेर। इस रूट पर न्यूनतम परमिट दो परमिट दिए जाएंगे।
रूट नंबर 316: डबवाली-ऐलनाबाद वाया अलीकां, मसीतां, मटदादू, मौजगढ़, गोरीवाला, बिज्जूवाली, केहरवाला, सादेवाला, ढुढियांवाली, जीवननगर, बुढीमेड़ी चौक। इस रूट पर न्यूनतम परमिट 18 परमिट दिए जाएंगे।
रूट नंबर 317: सिरसा-ऐलनाबाद वाया भंभूर, नानकपुर, ओटू, अभोली, रानियां, जीवननगर, बुढीमेड़ी चौक, प्रतापनगर। इस रूट पर न्यूनतम परमिट 14 परमिट दिए जाएंगे।
रूट नंबर 318: डबवाली-जोतांवाली वाया शेरगढ़, सकताखेड़ा, लेहड़ाखेड़ा। इस रूट पर न्यूनतम परमिट चार परमिट दिए जाएंगे।
रूट नंबर 319: डबवाली-मटेर वाया मांगेयाना, हेबुआना, पन्नीवाला रूल्दू, पाना, पिपली, जगमालवाली, कालांवाली, तारूआना, त्रिलोकवाला, फग्गू, देसू खुर्द, थिराज, भीवां, मलड़ी, रोड़ी। इस रूट पर न्यूनतम परमिट चार परमिट दिए जाएंगे।
रूट नंबर 320: सिरसा-रतिया वाया मोरीवाला, भावदीन मोड़, डिंग मोड़, करनौली, अलीसदर, हुजरावां, नुर्की, चांदकोठी, हंडोली। इस रूट पर न्यूनतम परमिट चार परमिट दिए जाएंगे।
रूट नंबर 321: सिरसा-चौटाला वाया खेरेका, पंजुआना, साहुवाला, पन्नीवाला मोटा, घुंकावाली, नुहियांवाली, गोरीवाला, गंगा, आशाखेड़ा। इस रूट पर न्यूनतम परमिट छह परमिट दिए जाएंगे।
रूट नंबर 322: सिरसा-ऐलनाबाद वाया रामनगरीया, भंभूर, मंगाला, माधोसिंघाना, मल्लेकां, उमेदपुरा, मेहना खेड़ा, भुर्टवाला, पोहडक़ा। इस रूट पर न्यूनतम परमिट 22 परमिट दिए जाएंगे।
रूट नंबर 323: सिरसा-बणी वाया रामनगरिया, भंभूर, नानकपुर, ओटू, अभोली, रानियां, भड़ोलांवाली, नकोड़ा मोड़, जीवननगर, संतनगर, दमदमा, करीवाला। इस रूट पर न्यूनतम परमिट 16 परमिट दिए जाएंगे।
रूट नंबर 324: सिरसा-डबवाली वाया खेरेका, पंजुआना, साहुवाला, पन्नीवाला मोटा, ओढ़ां, चौरमारखेड़ा, मिठड़ी, खुईयां मल्काना, सांवतखेड़ा, डबवाली गांव। इस रूट पर न्यूनतम परमिट 44 परमिट दिए जाएंगे।
रूट नंबर 325: सिरसा-बणी वाया खेरेका, पंजुआना, शेखपुरिया, जोधपुरिया, खारिया, कुस्सर, ढुडियांवाली, बाहिया। इस रूट पर न्यूनतम परमिट दो परमिट दिए जाएंगे।
रूट नंबर 326: सिरसा-नाथौर वाया खेरेका, पंजुआना, खारियां, भुन्ना, चक्का, केहरवाला, मम्मड़, बचेर। इस रूट पर न्यूनतम परमिट दो परमिट दिए जाएंगे।
रूट नंबर 327: कालांवाली-रानियां वाया चकेरियां, ओढ़ां, घुंकावाली, भाई शेरगढ़, खारिया, मंगालिया, नानूभाना। इस रूट पर न्यूनतम परमिट दो परमिट दिए जाएंगे।
रूट नंबर 328: सिरसा-रोड़ी वाया खेरेका, सहारणी, नेजाडेला, बप्प, चकबणी, नागोकी, अलीकां, दाणी दिलबाग सिंह, लहंगेवाला। इस रूट पर न्यूनतम परमिट आठ परमिट दिए जाएंगे।
रूट नंबर 329: सिरसा-बरूवाली वाया वैदवाला, सिकंदरपुर, रसूलपुर, दड़बी, भरोखां। इस रूट पर न्यूनतम परमिट दो परमिट दिए जाएंगे।
रूट नंबर 330: सिरसा-कालांवाली वाया खेरेका, सहारणी, नेजाडेला, चकबणी, बप्प, झिड़ी, बिरूवालागुड़ा, झोरडऱोही, थिराज, देसू खुर्द, फग्गू, कुरंगावाली, त्रिलोकवाला, तारूआना। इस रूट पर न्यूनतम परमिट दो परमिट दिए जाएंगे।
रूट नंबर 331: सिरसा-फतेहाबाद वाया बाजेकां मोड़, फूलकां, ताजिया, शेरपुरा, गदली, डिंग मंडी, डिंग मोड़, दरियापुर। इस रूट पर न्यूनतम परमिट आठ परमिट दिए जाएंगे।
रूट नंबर 332: डबवाली-कालांवाली वाया सांवतखेड़ा, दीवानखेड़ा, खुईयां मल्काना, मटदादू, मलिकपुर, किंगरे, जंडवाला, चौरमारखेड़ा, सालमखेड़ा, ओढ़ां, चकेरियां। इस रूट पर न्यूनतम परमिट दो परमिट दिए जाएंगे।
रूट नंबर 333: सिरसा-कालांवाली वाया खेरेका, पंजुआना, साहुवाला, छतरियां, बड़ागुड़ा, सूबा खेड़ा, सुखचैन, खतरावा, त्रिलोकवाला। इस रूट पर न्यूनतम परमिट दो परमिट दिए जाएंगे।
रूट नंबर 334: सिरसा-कालांवाली वाया खेरेका, पंजुआना, साहुवाला, छतरियां, बड़ागुड़ा, दौलतपुरखेड़ा, लकड़ांवाली, गदराना। इस रूट पर न्यूनतम परमिट दो परमिट दिए जाएंगे।
रूट नंबर 335: सिरसा-राजपुरा साहनी वाया रंगड़ी, धिंगतानियां, बकरियांवाली, गुडिय़ाखेड़ा, ढुकड़ा, जमाल, कुतियाना, जोड़कियां, रामपुरा ढिल्लों। इस रूट पर न्यूनतम परमिट दो परमिट दिए जाएंगे।
रूट नंबर 336: सिरसा-बचेर वाया पंजुआना, साहुवाला, करमगढ़, भागसर, खाई शेरगढ़, चक्का, केहरवाला, मम्मड़, नथौर। इस रूट पर न्यूनतम परमिट दो परमिट दिए जाएंगे।
रूट नंबर 337: सिरसा-कुटियाना वाया रंगड़ी खेड़ा, धिंगतानियां, बकरियांवाली, गुडिय़ाखेड़ा मोड़, ढुकड़ा, जमाल। इस रूट पर न्यूनतम परमिट छह परमिट दिए जाएंगे।
रूट नंबर 338: डबवाली-कालांवाली वाया डबवाली गांव, जोगेवाला, देसू जोधा, फूल्लो, तिगड़ी, नौरंग, हस्सु, देसू मल्काना। इस रूट पर न्यूनतम परमिट चार परमिट दिए जाएंगे।