LPG ग्राहकों के लिए खुशखबरी, इतने रुपये सस्ता हुआ सिलेंडर
Udaipur Times, LPG Cylinder Price: आज जुलाई महीने के पहले दिन ही LPG ग्राहकों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती की है। आपको बता दें की 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कंपनियों ने 183.50 रुपये तक की कटौती की है। जिससे लोगों को इस महंगाई के बीच काफी राहत मिली है।
जानकारी के अनुसार, इस कटौती के बाद दिल्ली में अब कमर्शियल सिलेंडर का रेट ₹2,930 रह गया है। इससे पहले यह ₹3,113.50 में मिल रहा था। हालांकि घरों में काम आने वाले 14.2 किलो वाले सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ईरानऔर अमेरिका के बीच चल रहे तनाव के कारण कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में काफी बढ़ोतरी की गई थी।
मिली जानकारी के अनुसार, आज की इस कटौती के बाद लखनऊ में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत ₹3,236 से घटकर ₹3,052.50 रह गई है। इसी तरह कोलकाता में अब यह ₹3,255.50 के बजाय ₹3,081.50 में मिलेगा। पटना में इसकी कीमत अब ₹3,227 रह गई है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने इस साल में पहली बार कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में कटौती की है।
खबरों की माने तो पिछले साल 1 दिसंबर को इसकी कीमत 1580.50 रुपये थी। जनवरी में यह बढ़कर 1691.50 रुपये हो गई। फरवरी में इसे बढ़ाकर 1740.50 रुपये कर दिया गया। मार्च में दो बार इसकी कीमत में इजाफा हुआ। एक मार्च को यह 1768.50 रुपये और 7 मार्च को 1883 रुपये पहुंच गया। फिर 1 अप्रैल को यह 2078.50 रुपये का हो गया। मई में इसमें ₹993 की भारी बढ़ोतरी की गई और दिल्ली में इसकी कीमत ₹3,071.50 रुपये पहुंच गई। जून में इसमें ₹42 का इजाफा किया गया था।
