LPG ग्राहकों के लिए खुशखबरी, इतने रुपये सस्ता हुआ सिलेंडर
Udaipur Times, LPG Cylinder Price : आज अगस्त महीने के पहले दिन LPG ग्राहकों के लिए अच्छी खबर आई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती की है। आपको बता दें की 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कंपनियों ने 209 रुपये तक की कटौती की है। जिससे लोगों को इस महंगाई के बीच काफी राहत मिली है।
देश की सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की इस कटौती के बाद के बाद कोलकाता में अब कमर्शियल सिलेंडर का रेट 2,872.50 रुपये रह गया है। और दिल्ली में 202 रुपये कम हुई है। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव की जानकारी नहीं मिली है।
मिली जानकारी के अनुसार,दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत घटाकर 2,738 रुपये कर दी गई है। वहीं, पटना में कमर्शियल सिलेंडर का दाम 3,227 रुपये से घटकर 3,018 रुपये हो गया है। इसी तरह लखनऊ में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 3,052.50 रुपये से घटाकर 2,860.50 रुपये कर दी गई है।
