हरियाणा में NEET परीक्षार्थियों के लिए खुशखबरी, रोडवेज बसों में मिलेगी फ्री सफर
Udaipur Times, Haryana News : NEET 2026 के लिए परीक्षा देने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा सरकार ने इन परीक्षार्थियों को बड़ी सौगात दी है। 21 जून को होने वाली इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों में मुफ्त फ्री सफर मिलने वाला है। CM सैनी ने 20 और 21 जून को पूरे हरियाणा में परीक्षार्थियों के लिए फ्री बस सेवा का ऐलान कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, CM ने कहा कि विद्यार्थियों की सुविधा के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। सभी NEET अभ्यर्थी अपना Admit कार्ड दिखाकर 20 और 21 जून को किसी भी हरियाणा रोडवेज बस में निशुल्क यात्रा कर सकेंगे। Haryana News
CM सैनी का एलान
परीक्षार्थियों के लिए सरकार ने ये बड़ा कदम इसलिए उठाया है ताकि उन्हें परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में कोई समस्या ना हो। Haryana News
हरियाणा सरकार ने कहा है की सभी परीक्षार्थी अपनी कड़ी लगन से परीक्षा में भाग लें और उज्जवल एवं सफल भविष्य बनाए ।
