यात्रियों के लिए खुशखबरी, जींद से अमृतसर के लिए दौड़ेगी हरियाणा रोडवेज की सीधी बस

 | 
यात्रियों के लिए खुशखबरी, जींद से अमृतसर के लिए दौड़ेगी हरियाणा रोडवेज की सीधी बस

Udaipur Times, Haryana Roadways : अमृतसर जाने वाले यात्रियों के लिए हरियाणा रोडवेज ने बड़ी खुशखबरी दी है। अब जींद डिपो की बस जींद से सीधे अमृतसर के लिए रवाना होगी। यात्रियों की संख्या कम होने के कारण पहले सफीदों से शुरू होने वाली बस का संचालन अब जींद से शुरू करने का फैसला लिया गया है।

बस सुबह 6 बजे जींद बस स्टैंड से रवाना होगी और सुबह 7 बजे सफीदों पहुंचेगी। इसके बाद असंध, कैथल और पटियाला होते हुए अमृतसर पहुंचेगी।

जानिए बस का पूरा रूट और किराया

जीद से प्रस्थान: सुबह 6:00 बजे

सफीदों से प्रस्थान: सुबह 7:00 बजे

रूट: जींद-सफीदों-असंध-कैथल-पटियाला-अमृतसर

कुल दूरी: 416 किलोमीटर

किराया: 550 रुपये

इस बस सेवा से अमृतसर जाने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। खासकर व्यापारियों, विद्यार्थियों और धार्मिक यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को सीधा परिवहन विकल्प मिलेगा।

अब अमृतसर जाने के लिए यात्रियों को सफीदों पहुंचने की जरूरत नहीं, बस जींद से ही मिलेगी। हरियाणा रोडवेज का यह फैसला यात्रियों के लिए राहत भरा है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News