रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर, नई सुविधाओं और ट्रेनों पर मंथन
अजमेर मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की बैठक सम्पन्न
Udaipur Times, Railway News: 19 जून 2026। अजमेर मंडल पर मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की बैठक मंडल कार्यालय, अजमेर में आयोजित की गई। मंडल रेल प्रबंधक एवं अध्यक्ष मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति राजू भूतड़ा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में अजमेर मंडल के भौगोलिक क्षेत्र से संबन्धित विभिन्न व्यापारिक व यात्री संगठनों, जनप्रतिनिधियों तथा रेल मंत्रालय द्वारा नामित सदस्य बैठक में शामिल हुए और चर्चा की। Railway News
बैठक के प्रारंभ में समिति के सचिव तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक मिहिर देव ने सभी सदस्यों का स्वागत किया। अध्यक्ष तथा मंडल रेलप्रबंधक राजू भूतड़ा ने बैठक में अपने संबोधन के अन्तर्गत सभी सदस्यों को मंडल पर चल रही विशेष व वाणिज्यिक गतिविधियों एवं उपलब्धियों के बारे में बताया l Railway News
उपस्थित प्रतिनिधियों ने मंडल प्रशासन द्वारा यात्री सुविधाओं में विस्तार के लिए किये गए कार्यों की सराहना की तथा अपने सुझाव भी रखेl जिनमे यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुये रेलवे स्टेशनों पर ठहराव व विस्तार, नई ट्रेनों के संचालन, उपलब्ध रेल सेवाओं में वृद्वि एवं डिब्बों मे बढ़ोतरी, लिफ्ट व एस्केलेटर, टिकट वेंडिंग मशीन की संख्या बढ़ाने, आरओबी तथा आरयूबी का निर्माण, प्लेटफॉर्म शेल्टर का विस्तार, अतिरिक्त टिकट विंडो खोलने व पानी की समुचित व्यवस्था सम्बंधी मांग व सुझाव सहित कई यात्री सुविधा से सम्बब्धित मुद्दे थे जिन पर चर्चा की गयी । Railway News
समिति अध्यक्ष एवं मंडल रेल प्रबंधक राजू भूतड़ा ने सभी सदस्यों को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा दिये गये सुझावों पर विचार कर उन्हें क्रियान्वित करने का प्रयास किया जायेगा। Railway News
बैठक में समिति में मसुदा, ब्यावर, सुमेरपुर जवाई बांध, फालना, भीलवाड़ा और उदयपुर से समिति के 6 सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में रेल उपयोगकर्ता सलाहकार समिति के आर के जैन-मेवाड़ चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री भीलवाड़ा, राकेश कसेरा-भीलवाड़ा, पवन तालेसरा-उदयपुर चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स, प्रमोद कुमार झंवर-मारुति सेवा समिति उदयपुर, ओमप्रकाश पालीवाल-सांसद उदयपुर के प्रतिनिधि तथा श्याम अग्रवाल-सांसद जालौर के प्रतिनिधि सुमेरपुर जवाई बांध सदस्य के रूप में उपस्थित रहे। Railway News
बैठक मे रेल प्रशासन की ओर से अपर मंडल रेल प्रबंधक विकास बूरा, मंडल के समस्त शाखाधिकरियों व सहायक वाणिज्य प्रबंधक राजकुमार स्वर्णकार सहित मण्डल के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। बैठक के समापन पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक मिहिर देव ने सभी सदस्यों को बैठक में उपस्थिति तथा रेल यात्रियों को सुविधाएं प्रदान करने के लिये की गई चर्चा के लिये धन्यवाद ज्ञापित किया। Railway News
