रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब इस रूट पर दौड़ेगी ट्रेन
Udaipur Times, Railway news : रेल में सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। खबरों कि माने तो, कठुआ और पंजाब के माधोपुर के बीच रावी नदी पर बने रेल पुल संख्या-17 का जीर्णोद्धार कार्य पूरा हो गया है। कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी (सीआरएस), उत्तर रेलवे दिनेश चंद देशवाल ने पुल का निरीक्षण और स्पीड ट्रायल किया। निरीक्षण के बाद सीआरएस ने इस खंड पर ट्रेन संचालन की मंजूरी दे दी है।
जैसा की बताया जा रहा है कि हरियाणा- पंजाब और दिल्ली से जम्मू-कश्मीर आने-जाने वाले यात्रियों और मालगाड़ियों को राहत मिलेगी। वहीं श्री माता वैष्णो देवी कटरा और जम्मू जाने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा भी सुगम होगी।
जानकारी के अनुसार, आगामी अमरनाथ यात्रा और ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान विशेष ट्रेनों के संचालन में भी सुविधा मिलेगी। रेलवे ने बताया की 15 जून से 4 ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। वहीं 8 ट्रेनों का शेड्यूल भी जल्द जारी होगा] जो कि करीब एक साल से बंद थी।
इसके साथ- साथ रेलवे ने ये भी जानकारी दी कि वर्ष 2025 में भारी बारिश और बाढ़ के दौरान रावी नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया था। जिससे तेज बहाव के कारण पुल का एक पिलर क्षतिग्रस्त हो गया था। सुरक्षा कारणों से रेलवे ने इस मार्ग पर ट्रेनों का संचालन रोक दिया था।
रेलवे ने बताया की बाढ़ के बाद तत्काल मरम्मत कार्य शुरू किया। क्षतिग्रस्त पिलर को नई और मजबूत नींव के साथ पुनर्निर्मित किया गया। इसके अलावा गार्डर, डेक स्लैब और ट्रैक को भी बदला गया ताकि पुल को भविष्य में आने वाली चुनौतियों के लिए अधिक सुरक्षित बनाया जा सके।
मिली जानकारी के अनुसार, DRM विवेक कुमार ने कहा कि रेलवे टीम ने कठिन परिस्थितियों में तेजी से काम करते हुए पुल को निर्धारित समय में तैयार किया है।
