दिवाली पर रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर, इस रूट पर चलेगी स्पेशल ट्रेन

 | 
दिवाली पर रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर, इस रूट पर चलेगी स्पेशल ट्रेन

Udaipur Times, Railway news : रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर सामने आई है। रेलवे ने दिवाली के त्योहार पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए अतिरिक्त ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, हजरत निजामुद्दीन से वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी के बीच 16 कोच की स्पेशल ट्रेन संचालित की जाएगी। इससे फरीदाबाद, पलवल और होडल सहित रास्ते में पड़ने वाले अन्य स्टेशनों के यात्रियों को भी फायदा मिलेगा। ।

जानकारी के लिए आपको बता दें की इस स्पेशल ट्रेन की खास बात ये होगी की इसमें सामान्य टिकल लेकर भी सफर किया जा सकेगा। ट्रेन में किसी प्रकार के रिजर्वेशन की जरूरत नहीं होगी। 

रेलवे के मुताबिक, ट्रेन संख्या 04412 पांच से सात नवंबर तक हजरत निजामुद्दीन से झांसी के लिए चलेगी। यह ट्रेन दिल्ली से शाम 6:50 बजे रवाना होगी और 7:10 बजे फरीदाबाद पहुंचेगी। यहां दो मिनट रुकने के बाद 7:12 बजे पलवल के लिए रवाना होगी। पलवल स्टेशन पर इसका ठहराव शाम 7:38 से 7:40 बजे तक रहेगा। इसके बाद ट्रेन रुंधी और होडल होते हुए मथुरा, आगरा और ग्वालियर के रास्ते अगले दिन सुबह 6 बजे झांसी पहुंचेगी।

इसी तरह झांसी से दिल्ली आने वाले यात्रियों के लिए ट्रेन संख्या 04411 छह से आठ नवंबर तक संचालित होगी। यह झांसी से सुबह 6:30 बजे रवाना होकर ग्वालियर, मुरैना, धौलपुर, आगरा और मथुरा होते हुए दोपहर 2:50 बजे फरीदाबाद पहुंचेगी। यहां दो मिनट रुकने के बाद 2:52 बजे पलवल के लिए रवाना होगी और शाम 4 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News