रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब इस रूट पर दौड़ेगी वंदे भारत एक्‍सप्रेस

 | 
रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब इस रूट पर दौड़ेगी वंदे भारत एक्‍सप्रेस

Udaipur Times, Vande Bharat Train : रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। रेलवे ने प‍िछले कुछ सालों के दौरान तेजी से वंदे भारत ट्रेनों का संचालन शुरू क‍िया है। इन ट्रेनों के संचालन से यात्र‍ियों को काफी सुविधा मिली है। अब कर्नाटक के तटीय इलाकों को बेंगलुरु से जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का रास्ता साफ हो गया है। साउथ वेस्‍टर्न रेलवे का मैसूरु मंडल 11 अगस्त से सकलेशपुर-सुब्रह्मण्य रोड घाट सेक्शन पर ट्रायल शुरू करने जा रहा है। हालांकि, रेल राज्य मंत्री वी. सोमनन्‍ना ने पहले जून तक इस रूट पर वंदे भारत चलाने की बात कही थी। लेकिन ऑटोमेट‍िक इमरजेंसी ब्रेकिंग स‍िस्‍टम (AEB) से लैस स्‍पेशल रैड नहीं म‍िलने के कारण इसमें देरी हुई।

जानकारी के मुताबिक, इंटीग्रल कोच फैक्टरी (ICF) चेन्‍नई ने AEB सिस्टम से लैस 20 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन मैसूरु मंडल को सौंप दी है। इस रूट पर ट्रायल रन और फिर कमर्श‍ियल सर्व‍िस शुरू करने पर मंजूरी म‍िल गई है। इस समय ट्रेन को मंड्या जिले के पांडवपुरा रेलवे स्टेशन पर खड़ा क‍िया गया है। 11 अगस्त से शुरू होकर 20 अगस्त तक चलने वाले ट्रायल रन के लिए भारतीय रेलवे की व‍िशेष टीम जल्द पहुंचेगी।

रेलवे ने बताया की नॉर्मल वंदे भारत ट्रेन में इलेक्ट्रो-न्यूमैटिक और रीजनेरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम होता है। लेकिन सकलेशपुर-सुब्रह्मण्य रोड घाट सेक्शन की राह काफी चुनौतीपूर्ण है। इस स‍िक्‍योर‍िटी र‍िस्‍क को देखते हुए रेलवे ने इस रूट पर ट्रेनों की अधिकतम स्‍पीड ल‍िम‍िट 30 किमी प्रति घंटा तय की है।


नॉर्मल ट्रेनों को इस ढलान पर चलाने के लिए सकलेशपुर और सुब्रह्मण्य रोड स्टेशन पर पीछे से बैंकर लोको जोड़ते हैं, इसमें 15 मिनट का समय लगता है। यद‍ि वंदे भारत में भी यही प्रोसेस अपनाया जाता तो उसके आगे के हिस्से को बार-बार निकालना और लगाना पड़ता। इस प्रोसेस में बहुत ज्‍यादा समय बर्बाद होता। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News