हरियाणा में इन कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने महंगाई भते में की बढ़ोतरी

 | 
हरियाणा में इन कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने महंगाई भते में की बढ़ोतरी 

Udaipur Times, Haryana news : हरियाणा में कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर सामे आई है। हरियाणा में पांचवें वेतन आयोग के अनुसार वेतन ले रहे कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में सरकार ने 14 प्रतिशत बढ़ोतरी कर दी है। जानकारी के मुताबिक, इन्हें अब एक जुलाई 2026 से 483 प्रतिशत की बजाय 497 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाएगा। सभी कर्मचारियों को चार महीने का एरियर जनवरी के वेतन के साथ मिलेगा।

मिली जानकारी के अनुसार, सेवानिवृत्त कर्मचारियों और फैमिली पेंशनर्स को अभी डीए में बढ़ोतरी के लिए इंतजार करना पड़ेगा। वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल ने पांचवें वेतन आयोग के अनुसार वेतन ले रहे कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में ही बढ़ोतरी के आदेश जारी किए हैं।

इसके अलावा छठे वेतन आयोग का लाभ ले रहे कर्मचारियों और पेंशनर्स को भी डीए बढ़ने का इंतजार करना होगा। जानकारी के मुताबिक, सातवें वेतन आयोग के अनुसार वेतन ले रहे सरकारी कर्मचारियों के डीए में प्रदेश सरकार हाल ही में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी करते हुए इसे 63 प्रतिशत कर चुकी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News