हरियाणा में इन राशन कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी, 21 अक्टूबर से डिपो पर मिलेगा सरसों तेल
Udaipur Times, Haryana News, पानीपत : हरियाणा में इन राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश के करीब 39.89 लाख बीपीएल और एवाई (अंत्योदय) कार्डधारकों को सरकार सरसों तेल का वितरण दोबारा शुरू करने जा रही है। तेल की पैकिंग व्यवस्था में बदलाव किया गया है।
अब पूर्व के 2 लीटर और 1 लीटर के बजाय 500 मिलीलीटर, 1 लीटर और 1.5 लीटर की बोतलों में तेल वितरित करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HAICL), पंचकूला को अगस्त से अक्टूबर तक 104 लाख लीटर सरसों तेल की आपूर्ति के लिए पत्र लिखा है। पहले गेहूं व चीनी के साथ सरसों तेल मिलता था। अगस्त से सरसों तेल का वितरण बंद था। Haryana News
विभाग ने HAICL को अगस्त के लिए 30 लाख लीटर तेल, सितंबर व अक्टूबर माह के लिए 37-37 लाख लीटर तेल में उपलब्ध कराने को कहा है। Haryana News
HAICL को 10 से 15 अक्टूबर के बीच 104 लाख लीटर तेल का पूरा स्टॉक सभी जिलों में कान्फेड के फोकल पॉइंट्स पर पहुंचाना होगा। 15 से 20 अक्टूबर तक कान्फेड के ठेकेदार डिपोधारकों तक और डिपोधारक 21 अक्टूबर से तेल का वितरण शुरू कर सकें।