परिवार से अलग रहने वालों के लिए खुशखबरी, घर बैठे करें नए राशन कार्ड के लिए आवेदन, जानें पूरा प्रोसेस
New Ration Card Apply: अगर आप किसी कारण से अपने परिवार से अलग रह रहे हैं और अपना अलग राशन कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो अब इसके लिए ज्यादा परेशानी उठाने की जरूरत नहीं है। सरकार तय नियमों और जरूरी दस्तावेजों के आधार पर अलग रहने वाले लोगों को नया राशन कार्ड जारी करती है।
नया राशन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया
सबसे पहले आपको अपने मौजूदा पारिवारिक राशन कार्ड से अपना नाम हटवाना होगा।
इसके लिए नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) या खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग में आवेदन करें।
'नाम हटाने का फॉर्म' भरें और उसके साथ आधार कार्ड, पुराने राशन कार्ड की प्रति तथा आवेदन पत्र जमा करें।
प्रक्रिया पूरी होने के बाद विभाग आपको सरेंडर सर्टिफिकेट (Surrender Certificate) या सरेंडर स्लिप जारी करेगा।
इस सरेंडर स्लिप के मिलने के बाद ही आप नए राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकेंगे।
किन दस्तावेजों की होगी जरूरत?
आय प्रमाण पत्र (Income certificate)
नए पते का प्रमाण (Proof of new address)
परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड Aadhaar card (of all family members)
बैंक पासबुक की कॉपी (Copy of bank passbook)
परिवार के मुखिया का पासपोर्ट साइज फोटो (Passport-sized photograph of the head of the family)
पुराने राशन कार्ड से नाम हटने की सरेंडर स्लिप (Surrender slip confirming the removal of your name from the old ration card)
नए राशन कार्ड के लिए कैसे करें आवेदन?
नए राशन कार्ड के लिए अपने राज्य के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इसके अलावा UMANG ऐप के माध्यम से भी घर बैठे आवेदन की सुविधा उपलब्ध है।
आवेदन करते समय आपको स्वयं को 'स्वतंत्र परिवार (Independent Family)' के रूप में पंजीकृत करना होगा।
आवेदन के बाद होगा सत्यापन
आवेदन जमा होने के बाद खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारी आपके पते का सत्यापन करेंगे। इस दौरान यह जांच की जाएगी कि आप वास्तव में परिवार से अलग रह रहे हैं और आपका अलग रसोईघर (Separate Kitchen) है या नहीं। सत्यापन सही पाए जाने पर विभाग की ओर से नया राशन कार्ड जारी कर दिया जाएगा।
