हरियाणा की महिला कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, अब 22 दिन की मिलेगी सीएल
Udaipur Times, Haryana News, चंडीगढ़ : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग ने मंगलवार से महिला अनुबंध कर्मचारियों को अतिरिक्त आकस्मिक अवकाश (कैजुअल लीव) देने संबंधी सरकार के आदेश लागू कर दिया है।
नए निर्देशों के तहत पात्र महिला अनुबंध कर्मचारियों को अब हर महीने एक अतिरिक्त आकस्मिक अवकाश मिलेगा। इस तरह उन्हें एक कैलेंडर वर्ष में अधिकतम 22 दिन का आकस्मिक अवकाश मिल सकेगा जबकि पहले यह सीमा 10 दिन थी।
इस संबंध में उच्चतर शिक्षा विभाग के महानिदेशक एस नारायण द्वारा आदेश जारी किया गया है। यह सुविधा सभी पात्र महिला अनुबंध कर्मचारियों को मिलेगी।