बालिकाओं को बताया गुड टच,बेड टच

राउण्ड टेबल इण्डिया, लेडिज सर्किल इण्डिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किये जा रहे सेवा सप्ताह के तहत आज गुरूवार को भट्ट जी की बाड़ी स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं को शिक्षित करते हुए उन्हें स्वास्थ्य एवं गुड टच एव

 | 

बालिकाओं को बताया गुड टच,बेड टच

राउण्ड टेबल इण्डिया, लेडिज सर्किल इण्डिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किये जा रहे सेवा सप्ताह के तहत आज गुरूवार को भट्ट जी की बाड़ी स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं को शिक्षित करते हुए उन्हें स्वास्थ्य एवं गुड टच एवं बेड टच के बारें में जानकारी दी गई।

राउण्ड टेबल इण्डिया के तिलक कटारिया ने बताया कि लेडिज सर्किल इण्डिया की सदस्याओं द्वारा बालिकाओं मासिक धर्म के समय रखी जाने वाली स्वच्छता के बारें में जानकारी दी गई। शबनम तोबवाला ने बताया कि कार्यक्रम में स्त्री रोग विशेषज्ञ डाॅ. निधि जैन ने 285 बालिकाओं के साथ वन टू वन प्रश्नोत्तरी करते हुए उनकी समस्याओं का समाधान किया।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

राउण्ड टेबल इण्डिया के वरूण मुर्डिया ने बताया कि विद्यालय के कक्षा 1 से 6 तक के बच्चों 154 बच्चों को यौन शोषण एवं गुड टच बेड टच के बारें में बताया गया। सौरभ जैन ने बताया कि इस अवसर पर 131 बालिकाओं को सेनेटरी नेपकिन के किट वितरीत किये गये और उस दौरान रखी जाने वाली स्वच्छता के बारें में बताया गया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News