सुनसान मकान से 1.5 लाख का माल साफ़

हिरण मगरी थाना क्षेत्र में सुनसान मकान के ताले तोड़ चोरो ने करीबन 1.5 लाख के सामान पर हाथ साफ किया।

 | 

हिरण मगरी थाना क्षेत्र में सुनसान मकान के ताले तोड़ चोरो ने करीबन 1.5 लाख के सामान पर हाथ साफ किया।

जानकारी अनुसार महेंद्र पुत्र छल बिहारी निवासी सवाई माधोपुर हालही 3 द 15, प्रभात नगर, हिरण मगरी में किराए पर रहता है, दीपावली मनाने महेंद्र अपने परिवार के साथ 11 नवम्बर को सवाई माधोपुर गए थे, आज सुबह वापस लोटने पर महेंद्र ने देखा की घर के ताले टूटे हुए थे, घर के अंदर जाकर देखने पर दो अलमारियां टूटी मिली, महेंद्र ने बताया कि उसके घर के साथ-साथ मकान मालकिन भूमिका, पत्नी मनीष द्विवेदी के घर के भी ताले टूटे हुए थे, सुचना पर हिरण मगरी पुलिस मौके पर पहुच कर छानबीन शुरू की।

पुलिस ने बताया की घर में कोई न होने के कारण चोरी की घटना हुई, चोरो ने महेंद्र के घर से 40 इंच की एल.सी.डी , टाईटन कि घड़ी, लेपटाप, सजावटी सामान और भूमिका दिवेदी के घर की दो अलमारी तोड़ कर 50 हजार की नकदी, 8 चांदी के सिक्के व मंगल यंत्र चुराए है, जिनकी कुल कीमत लगभग 1.5 लाख मानी जा रही है व पुलिस चोरो की तलाश में जुट चुकी है।

महेंद्र ने बताया कि उनकी मकान मालकिन उपर कि मंजिल में रहती थी और 9 नवम्बर को ही अपने परिजनों के पास दीपावली मनाने चली गई थी, महेंद्र ने बताया की घर का बाकी सामान सुरक्षित है, शक है कि चोर कोई परिचित ही है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News