गूगल अब अंतरिक्ष में बनाने जा रहा डेटा सेंटर, अगले सप्ताह भेजेगा सैटेलाइट

 | 
गूगल अब अंतरिक्ष में बनाने जा रहा डेटा सेंटर, अगले सप्ताह भेजेगा सैटेलाइट

Udaipur Times, San Francisco : टेक कंपनी गूगल अंतरिक्ष में AI डेटा सेंटर बनाने की तैयारी में है। इसके लिए प्रोजेक्ट सनकैचर के तहत 1 अक्तूबर को स्पेसएक्स के फाल्कन-9 रॉकेट से फ्रिज के आकार का सैटेलाइट भेजा जाएगा। जानकारी के मुताबिक इसमें चार AI चिप होंगी, जिनकी मदद से यह जांचा जाएगा कि अंतरिक्ष से भी जेमिनी लोगों के सवालों के जवाब दे सकता है या नहीं। 

मिली जानकारी के अनुसार सैटेलाइट एक साल तक प्रयोग करेगा। अंतरिक्ष में धरती के मुकाबले आठ गुना तक ज्यादा सौर ऊर्जा मिल सकती है। गूगल भविष्य में 80 से ज्यादा सैटेलाइट का नेटवर्क बनाना चाहती है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News