सरकारी कर्मचारियों का 41 दिन रहेगा सार्वजनिक अवकाश, देखें वर्ष 2027 की छुट्टियों का कैलेंडर ?

 | 
सरकारी कर्मचारियों का 41 दिन रहेगा सार्वजनिक अवकाश, देखें वर्ष 2027 की छुट्टियों का कैलेंडर ?

Udaipur Times, Jharkhand Government Holidays 2027: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़े काम की खबर है।  झारखंड राज्य कैबिनेट ने वर्ष 2027 के लिए सरकारी कार्यालयों में सार्वजनिक अवकाश की सूची को मंजूरी दे दी है। मिली जानकारी के अनुसार, इस एनआइ एक्ट के अंतर्गत 23 और कार्यपालक आदेश के तहत 18 छुट्टियां निर्धारित की गयी हैं। इस तरह सरकारी कर्मचारियों को वर्ष 2027 में कुल 41 सार्वजनिक छुट्टियां मिलेंगी। इसके अलावा रविवार की साप्ताहिक छुट्टियां भी रहेंगी।

जानकारी के मुताबिक, वर्ष 2027 के लिए एनआइ एक्ट के तहत 23 राजपत्रित अवकाश निर्धारित किये गये हैं।  इनमें गणतंत्र दिवस, महाशिवरात्रि, ईद-उल-फितर, होली, गुड फ्राइडे, सरहुल, रामनवमी, ईद-उल-जुहा, मुहर्रम, जन्माष्टमी, करमा पूजा, महात्मा गांधी जयंती, दुर्गापूजा, दीपावली, छठ और क्रिसमस सहित अन्य पर्व शामिल हैं।

राजपत्रित अवकाश की तिथियां इस प्रकार हैं :

  • गणतंत्र दिवस - 26 जनवरी
  • महाशिवरात्रि - 06 मार्च
  • ईद-उल-फितर - 10 मार्च
  • होलिका दहन - 22 मार्च
  • होली - 23 मार्च
  • गुड फ्राइडे - 26 मार्च
  • सरहुल - 09 अप्रैल
  • अंबेडकर जयंती - 14 अप्रैल
  • रामनवमी - 15 अप्रैल
  • महावीर जयंती - 19 अप्रैल
  • ईद-उल-जुहा (बकरीद) - 17 मई
  • बुद्ध पूर्णिमा/पंडित रघुनाथ मुर्मू का जन्म दिवस - 20 मई
  • मुहर्रम - 16 जून
  • जन्माष्टमी - 25 अगस्त
  • करमा पूजा - 11 सितंबर
  • महात्मा गांधी जयंती - 02 अक्तूबर
  • महाअष्टमी - 07 अक्तूबर
  • महानवमी - 08 अक्तूबर
  • विजयादशमी - 09 अक्तूबर
  • दीपावली - 29 अक्तूबर
  • सूर्य षष्ठी डाला (सायं अर्घ्य) - 04 नवंबर
  • सूर्य षष्ठी डाला (प्रातः अर्घ्य) - 05 नवंबर
  • क्रिसमस - 25 दिसंबर

मिली जानकारी के अनुसार, सरकार ने स्पष्ट किया है कि जो पर्व रविवार को पड़ेंगे, उनके लिए अलग से अवकाश घोषित नहीं किया जायेगा। वर्ष 2027 में स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त, मिलाद-उन-नबी या ईद-ए-मिलाद (पैगंबर मोहम्मद का जन्म दिवस) और गुरुनानक जयंती 14 नवंबर को रविवार के दिन पड़ रही है। इसलिए इन तिथियों के लिए अलग से अवकाश नहीं दिया गया है। 

राज्य सरकार द्वारा घोषित 41 सार्वजनिक छुट्टियों के अलावा सरकारी कर्मचारियों को प्रत्येक रविवार साप्ताहिक अवकाश भी मिलेगा। इस तरह वर्ष 2027 में सार्वजनिक अवकाश और नियमित साप्ताहिक छुट्टियों को मिलाकर कर्मचारियों को कई अवकाश के दिन मिलेंगे। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News