हरियाणा में यहां बनेगा सरकारी इंटरनेशनल बोर्ड स्कूल ! स्वीमिंग पूल, रोबोटिक्स लैब जैसी मिलेगी आधुनिक सुविधाएं
Udaipur Times, Haryana news : हरियाणा वासियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। हरियाणा के स्कूली विद्यार्थियों के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) ने सेक्टर-44 में सरकारी इंटरनेशनल बोर्ड स्कूल बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, स्कूल के लिए रमाडा होटल के पास करीब पांच एकड़ जमीन चिन्हित की गई है। इसके लिए सलाहकार नियुक्त करने की प्रक्रिया चल रही है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद चार महीने में स्कूल की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार की जाएगी।
मिली जानकारी के अनुसार, स्कूल का भवन पांच मंजिला होगा और इसे ग्रीन बिल्डिंग के आधार पर तैयार किया जाएगा। इसके अलावा सलाहकार कंपनी भवन का डिजाइन तैयार करने के साथ निर्माण लागत, फायर उपकरण, सोलर पावर सिस्टम, CCTV और इंटीरियर पर होने वाले खर्च का भी आकलन करेगी।
जैसे की जानकारी मिली है की इस स्कूल में विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। भूतल पर 750 वर्ग मीटर में स्वीमिंग पूल, चेंजिंग रूम, रिसेप्शन, प्रशासनिक कार्यालय और UKG की कक्षाएं होंगी। पहली मंजिल पर कैफेटेरिया और योगा रूम होगा।
इसके साथ -साथ दूसरी और तीसरी मंजिल पर 800-800 क्षमता वाले ऑडिटोरियम के साथ मल्टीपर्पज हॉल, लाइब्रेरी, म्यूजिक, डांस और रोबोटिक्स लैब होगी। चौथी मंजिल पर खेल सुविधाएं विकसित की जाएंगी।