सरकार दे रही है बेहतर सुविधाएं: नीलिमा सुखाडिया

राज्य मे गहलोत सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओ व फ्लैगशिप कार्यक्रमों को लेकर सोमवार को कांग्रेस, कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ की ओर से प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।

 | 

सरकार दे रही है बेहतर सुविधाएं: नीलिमा सुखाडिया

राज्य मे गहलोत सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओ व फ्लैगशिप कार्यक्रमों को लेकर सोमवार को कांग्रेस, कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ की ओर से प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।

वार्ता के दौरान पत्रकारो को संबोधित करते हुये काग्रेंस कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ के उप प्रदेशाध्यक्ष शंकर लाल खटीक ने बताया कि राज्य सरकार के द्वारा बेहतर योजनाएं चलाई जा रही हैं। योजनाओं से जनता का बेहतर फीडबैक प्राप्त हो रहा है।

सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री निशुल्क दवा व जांच योजना, जननी सुरक्षा योजना, अन्न योजना सहित कई योजनाएं कांग्रेस सरकार के द्वारा चलाई जा रही है।

कच्ची बस्तियो के विकास के लिए गरीबो के अपने पक्के घर हो, इसके लिए सरकार द्वारा पट्टे देने व कच्ची बस्तियो के नियमन सहित कई कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। लेकिन सरकार की योजनाओं का उदयपुर में नगर निगम प्रशासन द्वारा कच्चियो बस्तियो के लिए सही कार्य नहीं किया जा रहा है।

वार्ता के दौरान कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष नीलिमा सुखाडिया ने बताया कि सरकार द्वारा बेहतर योजनाएं बनाई जा रही है, लेकिन उदयपुर में भाजपा बोर्ड के चलते सरकार की योजनाओ पर सही तरीके से कार्य नहीं किया जा रहा है। सफाई व्यवस्था को लेकर कई बार महापौर को ज्ञापन दिये गये है, लेकिन महापौर के द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

सुखाडिया कहा कि शहर की कच्चियो बस्तियों में चिकित्सा, सफाई-स्वच्छता की कमी है। सडकों के हालात भी खराब पडे हुए हैं। निगम द्वारा ना तो समय पर सफाई करवाई जा रही है ना ही किसी प्रकार के पट्टो के नियमन को लेकर विशेष अभियान लगाकर पट्टे दिये जा रहे है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News