एक्शन उदयपुर कार्यक्रम में निखरा राजकीय संस्कृत विद्यालय परिसर
शहर को व्यवस्थित एवं सुन्दर बनाने के लिए जन सहयोग से जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे‘‘एक्शन उदयपुर कार्यक्रम‘‘ के तहत शुक्रवार को शहर के राजकीय संस्कृत उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुरा का सौंदर्यीकरण किया गया।

मुख्य आयोजना अधिकारी सुधीर दवे ने बताया कि विद्यालय द्वार के बाहर अनुपयोगी घरेलू सामग्री, प्लास्टिक की थेलियां-बोतले, कॉच का टुटा हुआ सामान, लकडियों के टुकडे़ ,पेड़ों की पत्तियां एवं टहनियां, अपशिष्ट पदार्थ इत्यादि सामग्री का एकत्रिकरण कर निस्तारित किया गया। इस कार्य के लिए संस्था प्रधान द्वारा क्षेत्र के दानदाताओं से आर्थिक मदद लेकर जेसीबी का बन्दोवस्त कराकर गन्दगी के ढेर को हटवाया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों एवं छात्र-छत्राओं द्वारा विद्यालय परिसर के आसपास रहने वाले आम नागरिक से गन्दगी एवं अनुपयोगी सामग्री उक्त स्थल पर नहीं डालने की अपील की गई।