राजकीय माध्यमिक स्कूल को बनाया हैप्पी स्कूल

इनरव्हील क्लब उदयपुर ने आज बेदला स्थित राजकीय माध्यमिक स्कूल में जरूरत की सामग्री प्रदान कर उसे हैप्पी स्कूल में परिवर्तित किया। क्लब अध्यक्ष आशा कुणावत ने बताया कि स्कूल में बच्चों के बैैठने के लिये बैचें, विद्यालय स्टाॅफ के लिये 10 कुर्सियां, पानी की टंकी लगायी गयी। बच्चों के खेलने के लिये बेडमिन्टन की किट, कक्षाओं एवं स्टाॅफ रूम में पंखें, विद्यालय में अध्ययनरत 250 बच्चों को स्वेटर, शूज प्रदान किये गये, साथ ही विद्यालय का रंग रोगन करवाकर उसे सुन्दर बनाया गया।

 | 

इस अवसर पर क्लब सचिव अंजू माहेश्वरी, वीना सिंघवी, सुन्दरी छतवानी, रेखा चन्द्रा कोठारी, पुष्पा सहित अनेक सदस्याएं मौजूद थी। विद्यालय की प्राचार्या सुषमा ने इनरव्हील क्लब द्वारा विद्यालय को बनाये गये हैप्पी स्कूल के कार्यो की सराहना की। विद्यालय में बच्चों को कॉपियां एवं पुस्तकालय के लिये पुस्तकें दी गई।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

इस अवसर पर आशा कुणावत ने सभी बच्चों को स्वच्छता के बारें में जानकारी दी। विद्यालय में बाथरूम के लिये बाल्टी, साबुन भी दिये गये। बाथरूम का भी रंगरोगन कराया गया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News