हरियाणा में वाहनों के VIP नंबर खरीदने वालों पर सरकार का सख्त एक्शन, ये नए नियम किए लागू ?

 | 
हरियाणा में वाहनों के VIP नंबर खरीदने वालों पर सरकार का सख्त एक्शन, ये नए नियम किए लागू  ?

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा में VIP नंबर खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। राज्य में परिवहन विभाग से ई-नीलामी के माध्यम से वाहनों के VIP या पसंदीदा रजिस्ट्रेशन नंबर खरीदने के बाद उन्हें दूसरों को महंगे दामों पर बेचने या देने वालों पर सरकार ने शिकंजा कस दिया है। अब ई-नीलामी में लिए गए VIP नंबर को वाहन मालिक आवंटन की तारीख से तीन साल तक किसी अन्य व्यक्ति के नाम हस्तांतरित नहीं कर सकेंगे। परिवहन विभाग ने तीन साल से पहले नंबर ट्रांसफर करने पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी है।

इस संबंध में विभाग ने प्रदेश के सभी उपमंडल अधिकारी (नागरिक)-कम-पंजीकरण प्राधिकारी, जिला परिवहन अधिकारियों और मुख्यालय स्थित पंजीकरण प्राधिकारियों को आदेश सख्ती से लागू करने के निर्देश जारी किए हैं। नियमों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर को भी पत्र भेजा है। Haryana News

एनआईसी को 'वाहन' और ई-नीलामी पोर्टल में आवश्यक बदलाव करने को कहा गया है, ताकि तीन साल की लॉक-इन अवधि से पहले नंबर ट्रांसफर की प्रक्रिया स्वतः ही ब्लॉक रहे। सूत्रों के अनुसार, हाल ही में परिवहन मंत्री अनिल विज की विभागीय अधिकारियों के साथ हुई बैठक में VIP नंबरों की कालाबाजारी और अधिक कीमत पर बेचने की आशंका पर गंभीर चर्चा हुई थी। मंत्री के सख्त निर्देशों के बाद यह निर्णय लिया गया है। 

गौरतलब है कि हरियाणा परिवहन विभाग को VIP नंबरों की नीलामी से सालाना करीब 7 से 8 करोड़ रुपए की आय होती है। इनमें '0001' नंबर सबसे महंगा है, जिसका रिजर्व प्राइस 5 लाख रुपए और '0002' से '0009' तक का रिजर्व प्राइस डेढ़ लाख रुपए तक है। एक साल पहले 'HR88B8888' नंबर की बोली 1.17 करोड़ रुपए तक पहुंची थी, हालांकि बोलीदाता के सरेंडर करने के बाद दोबारा नीलामी में यह नंबर 26.71 लाख रुपए में बिका था। Haryana News

रक्त संबंधी सदस्यों को हस्तांतरित कर सकेंगे

निर्देशों में तीन साल की शर्त से परिवार को बाहर रखा है। इसमें रक्त संबंधी के साथ उन सदस्यों को परिवार माना है, जिनके नाम एक ही परिवार पहचान पत्र में शामिल हैं। व्यक्ति सिर्फ खून के रिश्तेदारों व पीपीपी आईडी में शामिल को ही VIP नंबर 3 साल से पहले हस्तांतरित कर सकेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News