चीनी के दाम पर सरकार की सख्ती ! मिलों को हर 15 दिन में मिलेगा बिक्री कोटा

 | 
चीनी के दाम पर सरकार की सख्ती ! मिलों को हर 15 दिन में मिलेगा बिक्री कोटा

Udaipur Times, New Delhi : चीनी की बढ़ती कीमतों से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है। सरकार ने बाजार में चीनी की कृत्रिम कमी रोकने और त्योहारों के दौरान पर्याप्त आपूर्ति बनाए रखने के लिए सरकार सितंबर से चीनी मिलों को हर महीने के बजाय हर 15 दिन में बिक्री का कोटा देने का फैसला किया है। 

खाद्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि देश में चीनी की कोई कमी नहीं है। सरकारी सख्ती से पिछले कुछ दिनों में चीनी के थोक दाम में करीब 20 फीसदी की गिरावट आई है और खुदरा कीमतों में भी नरमी शुरू हो गई है। सरकार उपलब्धता और कीमतों पर लगातार नजर रख रही है। जांच में पाया गया कि कुछ मिलों ने उन्हें मिले कोटे के मुकाबले कम चीनी बेची है। 

मिलों को देना होगा हिसाब

अभी सरकार चीनी मिलों को पूरे महीने के लिए बिक्री का कोटा देती है। सितंबर से हर 15 दिन का अलग कोटा दिया जाएगा। मिलों को पहले सप्ताह में कोटे की कम से कम 40 फीसदी चीनी बेचनी होगी। चीनी बेचने के बाद उसे सात दिन के भीतर खरीदारों तक पहुंचाना अनिवार्य होगा। खरीदारों से कहा गया है कि अपनी जरूरत से ज्यादा स्टॉक जमा न करें।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News