सरकार अभिनन्दन चाहती है, या आन्दोलन : चौधरी
राज्य कर्मचारियों को उनकी मांगो को लेकर सतत करने के लिए जागृति रैली आज उदयपुर पहुंची, इस रैली ने कलेक्ट्री के आगे पड़ाव डालते हुए सभी कर्मचारियों को एक साथ आवाज उठाने का आग्रह किया।

राज्य कर्मचारियों को उनकी मांगो को लेकर सतत करने के लिए जागृति रैली आज उदयपुर पहुंची, इस रैली ने कलेक्ट्री के आगे पड़ाव डालते हुए सभी कर्मचारियों को एक साथ आवाज उठाने का आग्रह किया।
जानकारी है कि अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ ने 6 नवम्बर 2012 को सरकार को कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सरकार को ज्ञापन दिया था, और सरकार को 100 दिन का समय दिया था।
महासंघ ने इस 100 दिन के समय में पुरे प्रदेश के कर्मचारियों को एक जुट करने हेतु जागृति रैली शुरू की जो जिलेवार चलती हुई आज उदयपुर पहुंची।
इस रैली का नेतृत्व महासंघ के अध्यक्ष महेंद्रसिंह चौधरी एवं उनके साथ उपाध्क्ष केशर सिंह व सुरेन्द्र सिंह तथा कई और कर्मचारियों के साथ-साथ उदयपुर के सभी विभागों के कर्मचारी आज कलेक्ट्री के सामने मौजूद थे।
महासंघ अध्यक्ष महेंद्रसिंह ने बताया कि हमने सरकार को राज्य कर्मचारियों की मांग पूरी करने के लिए 100 दिनों का समय दिया हैं इस समय के बाद सरकार हमसे अभिनन्दन करवाएगी या आन्दोलन यह सरकार पर निर्भर हैं। इन दोनों परिस्थितियों के लिए जागृति रैली पुरे प्रदेश में घूम कर कर्मचारियों को एक जुट कर रही है।
