राज्यपाल, 21 से उदयपुर प्रवास पर

राजस्थान के राज्यपाल श्री कलराज मिश्र 21 से 23 तक उदयपुर प्रवास पर रहेंगे।
 | 
जिला कलक्टर श्रीमती आनन्दी ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रमानुसार राज्यपाल 21 को सुबह 10.50 बजे वायुयान से उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पहुंचेंगे तथा यहां से 10.55 बजे प्रस्थान कर 11.30 बजे मोहनलाल सुखाडि़या विश्वविद्यालय के 27वें दीक्षान्त समारोह में भाग लेंगे तथा कार्यक्रम पश्चात सर्किट हाउस आएंगे। श्री मिश्र सायं 6 बजे शिल्पग्राम उत्सव का शुभारंभ करेंगे तथा सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे।

उदयपुर, 18 दिसंबर 2019।  राजस्थान के राज्यपाल श्री कलराज मिश्र 21 से 23 तक उदयपुर प्रवास पर रहेंगे।

जिला कलक्टर श्रीमती आनन्दी ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रमानुसार राज्यपाल 21 को सुबह 10.50 बजे वायुयान से उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पहुंचेंगे तथा यहां से 10.55 बजे प्रस्थान कर 11.30 बजे मोहनलाल सुखाडि़या विश्वविद्यालय के 27वें दीक्षान्त समारोह में भाग लेंगे तथा कार्यक्रम पश्चात सर्किट हाउस आएंगे। श्री मिश्र सायं 6 बजे शिल्पग्राम उत्सव का शुभारंभ करेंगे तथा सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे।

राज्यपाल श्री मिश्र 22 दिसंबर की सुबह 11 स्वामी विवेकानंद सभागार में आयोजित महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के 13वें दीक्षान्त समारोह में भाग लेंगे। वे दोपहर 1 बजे सुखाडिया रंगमंच पर आयोजित सम्मान समारोह में शिरकत करेंगे। 

श्री मिश्र इसी दिन सायं 3.30 बजे नाथद्वारा के लिए प्रस्थान करेंगे तथा वहां आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर पुनः सायं 7.15 बजे पुनः उदयपुर आएंगे।

राज्यपाल 23 सिंतंबर की सुबह 11.40 बजे उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पहुंचकर 11.45 बजे राजकीय विमान से बांसवाड़ा के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News