प्रान्तपाल अनिल नाहर शपथ लेकर कनाडा से लौटे
लायन्स क्लब अन्तर्राष्ट्रीय प्रान्त 323 ई- 2 के नवनिर्वाचित प्रान्तपाल लायन अनिल नाहर कनाड़ा में आयोजित 97 वें लायन्स अन्तर्राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेकर आज अपने बीस दिवसीय विदेश प्रवास के बाद महाराणा प्रताप हवाई अड्डे पहुंचे। जहंा उनका विभिन्न लायन्स क्लबों के पदाधिकारियों ने भावभीना स्वगात किया।
लायन्स क्लब अन्तर्राष्ट्रीय प्रान्त 323 ई- 2 के नवनिर्वाचित प्रान्तपाल लायन अनिल नाहर कनाड़ा में आयोजित 97 वें लायन्स अन्तर्राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेकर आज अपने बीस दिवसीय विदेश प्रवास के बाद महाराणा प्रताप हवाई अड्डे पहुंचे। उनका विभिन्न लायन्स क्लबों के पदाधिकारियों ने भावभीना स्वगात किया। इस अवसर पर नाहर ने बताया कि इस अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में 209 देशों के 748 प्रान्तपालों को लायन्स अन्तर्राष्ट्रीय के अध्यक्ष जोसेफ क्रिस्टन ने एक साथ शपथ दिलायी। समारोह मेंं अन्तर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जापान के डॅा.योनाडा एवं अमेरीका के पॉप कार्लो सहित 60 हजार के अधिक लायन्स सदस्य उपस्थित थे।
प्रान्तीय मीडिया प्रभारी शैलेष व्यास ने बताया कि हवाई अड्डे पर विभिन्न लायन्स क्लबों के पदाधिकारियोंं,लायन्स क्लब उदयपुर के वरिष्ठ सदस्य, उप प्रान्तपाल द्वितीय अरविन्द चतुर, डॉ. आलोक व्यास, प्रान्तीय सचिव अरविन्द रस्तोगी, एरिस्टोक्रेट के अध्यक्ष मधुसुदन वैष्णव, मेवाड़ गौरव से परमजीतसिंह, महेश शर्मा, विनय झुंझुनूवाला, राजेश खमेसरा, मीडिया प्रभारी शैलेश व्यास व परिवार के सदस्यों ने उनका हवाई अड्डे पर एवं निवास स्थान पर स्वागत किया। प्रान्तीय सचिव ने बताया कि उदयपुर में प्रान्तीय पद स्थापना समारोह 27 जुलाई को आयोजित होने जा रहा है।
