राज्यपाल मिश्र ने ली उदयपुर जिला वैश्य महासम्मेलन के सेवा कार्यो की जानकारी
उदयपुर 7 अप्रेल 2020 । उदयपुर जिला वैश्य महासम्मेलन द्वारा प्रदेश स्तर पर जरूरतमंदों के लिये पिछले 14 दिनों से चलाये रसोड़े को लेकर आज प्रातः राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों सहित जिलाध्यक्ष अनिल नाहर से वीडियो काॅन्फ्रेन्स के माध्यम से जानकारी ली।
नाहर ने बताया कि मिश्र को प्रदेश वैश्य फेडरेशन के पदाधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर वैश्य समाज द्वारा किये जा रहे सेवा कार्यो की जानकारी दी। उदयपुर जिले की सम्पूर्ण जानकारी राज्यपाल को प्रदान की गई। राज्यपाल ने संगठन द्वारा किये जा रहे कार्यो के प्रति संतोष व्यक्त किया एवं आगे भी इसी तरह कार्य करने हेतु प्रेरणा दी।
नाहर ने बताया कि आज दोनों समय वितरीत किये गये 2310 फूड पैकेट सहित अब तक संगठन द्वारा साढ़े बत्तीस हजार फूड पैकेट जरूरतमंदो को वितरीत किये जा चुके है। राकेश नाहर, आर.सी.मेहता, कार्यक्रम संयोजक आशीष हरकावत, कोषाध्यक्ष प्रकाश चेचाणी, महिलाध्यक्ष पिंकी माण्डावत, युवाध्यक्ष पंकज तोषनीवाल, प्रदीप विजयवर्गीय, अक्षत बोल्या, टीनू माण्डावत, शरद जैन, अनूप जाम्बानी, अरविन्द जैन, पंकज माण्डावत, उमेश मेहता तथा पुनीत बांठिया ने सहयोग दिया।
