राज्यपाल दो दिवसीय उदयपुर दौरे पर

राज्यपाल मार्गरेट आल्वा दो दिवसीय प्रवास पर 20 दिसम्बर की सुबह 6.10 बजे रेल द्वारा उदयपुर पहुंचेंगी।

 | 

राज्यपाल दो दिवसीय उदयपुर दौरे परराज्यपाल मार्गरेट आल्वा दो दिवसीय प्रवास पर 20 दिसम्बर की सुबह 6.10 बजे रेल द्वारा उदयपुर पहुंचेंगी।

जिला कलक्टर विकास सीताराम भाले ने बताया कि राज्यपाल 20 दिसम्बर की सुबह रेलवे स्टेशन पहुंचकर 6.30 बजे कार द्वारा सर्किट हाउस प्रस्थान करेंगी। वे सुबह 10.40 बजे सर्किट हाउस से प्रस्थान कर मोहनलाल सुखाडि़या विश्वविधालय सभागार पहुंचेंगी एवं वहां महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौधोगिकी विश्वविधालय के सातवें दीक्षान्त समारोह में शिरकत करेंगी। वे दोपहर 12.15 सर्किट हाउस पहुंचेंगी। वे इसी दिन शाम सर्किट हाउस में जनजाति क्षेत्रीय विकास कार्यों संबंधी बैठक भी लेंगी।

आल्वा 21 दिसम्बर की सुबह 11 बजे मोहनलाल सुखाडि़या विश्वविधालय के दीक्षान्त समारोह में भाग लेंगी तथा दोपहर 12.05 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगी। वे शाम 5.30 बजे शिल्पग्राम उत्सव 2012 के उदघाटन समारोह में शरीक होंगी। तथा रात्रि 9.45 बजे रेलवे स्टेशन पहुंचेंगी तथा 10.20 बजे खजुराहो एक्सप्रेस से जयपुर प्रस्थान कर जाएंगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News