राज्यपाल श्री कल्याण सिंह दो दिवसीय प्रवास पर सोमवार अपरान्ह उदयपुर पहुंचे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल 29 अगस्त मंगलवार को दोपहर 11.40 बजे सर्किट हाउस से प्रस्थान कर मध्यान्ह 12.40 बजे डबोक एयरपोर्ट पहुंचेंगे तथा 12.25 बजे प्रधानमंत्री की अगवानी करेगें व इसके बाद प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों में साथ रहेंगे। राज्यपाल अपरान्ह 3.40 बजे डबोक एय

 | 
राज्यपाल श्री कल्याण सिंह दो दिवसीय प्रवास पर सोमवार अपरान्ह उदयपुर पहुंचे।

राज्यपाल राजकीय वायुयान से अपरान्ह 4.15 बजे उदयपुर के डबोक स्थित महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पहुंचे। मुख्य सचिव श्री अशोक जैन, प्रमुख शासन सचिव श्री पी.के.गोयल व राज्यपाल के सचिव उनके साथ उदयपुर पहुंचे। विमानतल पर मोहनलाल सुखाडि़या विश्वविद्यालय के कुलपति श्री जे.पी.शर्मा, महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति श्री उमाशंकर शर्मा, अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) श्री सी.आर.देवासी, प्रोटोकाल अधिकारी श्री पुष्पेन्द्रसिंह शेखावत, मावली के उपखण्ड अधिकारी श्री जितेन्द्र कुमार ओझा आदि अधिकारियों ने बुके भेंटकर अगवानी की।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल 29 अगस्त मंगलवार को दोपहर 11.40 बजे सर्किट हाउस से प्रस्थान कर मध्यान्ह 12.40 बजे डबोक एयरपोर्ट पहुंचेंगे तथा 12.25 बजे प्रधानमंत्री की अगवानी करेगें व इसके बाद प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों में साथ रहेंगे।

राज्यपाल अपरान्ह 3.40 बजे डबोक एयरपोर्ट पहुंचकर वहां 3.45 बजे प्रधानमंत्री को उदयपुर से विदाई देंगे। इसके बाद राज्यपाल शाम 4.15 बजे राजकीय विमान से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News