राज्यपाल उदयपुर के तीन दिवसीय दौरे पर 16 को आएंगी
राज्यपाल मार्ग्रेट अल्वा उदयपुर जिले के तीन दिवसीय प्रवास पर 16 अक्टूबर को प्रात: 6.40 बजे खुजराहो-उदयपुर एक्सप्रेस से उदयपुर सिटी रेल्वे स्टेशन पर पहुंचेगी। वे इसके पश्चात प्रात: 7.30 बजे सर्किट हाउस प्रस्थान करेंगी।
राज्यपाल मार्ग्रेट अल्वा उदयपुर जिले के तीन दिवसीय प्रवास पर 16 अक्टूबर को प्रात: 6.40 बजे खुजराहो-उदयपुर एक्सप्रेस से उदयपुर सिटी रेल्वे स्टेशन पर पहुंचेगी। वे इसके पश्चात प्रात: 7.30 बजे सर्किट हाउस प्रस्थान करेंगी।
प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल सुबह 10.40 बजे फतह प्रकाश पैलेस प्रस्थान करेगी और 10.55 बजे सार्क सम्मेलन में भाग लेंगी और 12.30 बजे सर्किट हाउस पहुंच कर विश्राम करेंगी ।
वे दोपहर में फतहसागर, गणगौर घाट, सहेलियो की बाडी एवं मोती मगरी आदि पर्यटन स्थलों का भ्रमण करेगी। राज्यपाल सायं 7.45 बजे लेक पेलेस के लिए प्रस्थान करेगी और रात्रि भोजन कर सर्किट हाउस पहुंच कर रात्रि विश्राम करेंगी।
राज्यपाल गुरुवार 17 अक्टूबर को प्रात: 10 बजे वल्लभनगर प्रस्थान करेंगी और 10.50 बजे वल्लभनगर फार्म एवं अनुसंधान केन्द्र का अवलोकन करेगी। वे इसके बाद 11.45 बजे सर्किट हाउस उदयपुर के लिए प्रस्थान करेगी और दोपहर 12.30 बजे सर्किट हाउस पहुंचेगी। वे इसी दिन सायं 5.15 बजे विद्याभवन के लिए प्रस्थान करेगी जहॉ वे जीवन रक्षक पुरस्कार समारोह में भाग लेंगी। वे 6.30 बजे सर्किट हाउस उदयपुर के लिए प्रस्थान करेगी एवं 6.45 बजे सर्किट हाउस पहुंच कर रात्रि विश्राम करेंगी।
वे शुक्रवार 18 अक्टूबर को प्रात: 10.30 बजे एमएलवी जनजाति अनुसंधान केन्द्र उदयपुर में जनजाति अनुसंधान केन्द्र के तत्वाधान में हर्बल चिकित्सा में आदिवासी पारंपरिक विशेषज्ञों की कार्यशाला का में भाग लेंगी । वे रात्रि 10.15 बजे उदयपुर सीटी रेलवे स्टेशन पहुंचकर 10.20 बजे खुजराहो-उदयपुर एक्सप्रेस से जयपुर प्रस्थान करेगी।
