18 साल से पट्टों का इंतजार, अब उदयपुर के गोविंद नगर के लोगों का ऐलान- 'पट्टा नहीं तो वोट नहीं'

 | 
Udaipur Govind Nagar Lease Demand

 

Udaipur Times, Udaipur News: उदयपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर-13 स्थित गोविंद नगर, बसंत विहार और रूपाजी की बाड़ी कॉलोनियों में पिछले दो दशक से अधिक समय से रह रहे एक हजार से अधिक परिवारों ने अब अपने मकानों के नियमन और पट्टों की मांग को लेकर आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। गोविंद नगर जन विकास समिति ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर 15 दिनों के भीतर सुनवाई कर 90बी की कार्रवाई पुनः शुरू करने तथा क्षेत्र की संयुक्त FTL (फुल टैंक लेवल) जांच कराने की मांग की है। Udaipur News

समिति का कहना है कि राजस्व ग्राम गोवर्धन विलास की विभिन्न आराजी संख्याओं को प्रशासन द्वारा फूटा तालाब क्षेत्र मानते हुए 90बी की कार्रवाई रोक दी गई है। जबकि क्षेत्र में 70 से 80 प्रतिशत पक्के मकान बन चुके हैं और बिजली, पानी, सड़क तथा नाली जैसी सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं। वर्तमान में यहां जलभराव जैसी कोई स्थिति भी नहीं है। Udaipur News

समिति ने अपने ज्ञापन में वर्ष 2008 के अतिरिक्त संभागीय आयुक्त के उस आदेश का भी उल्लेख किया, जिसमें छह माह के भीतर मामले का पुनः निर्णय करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन 18 वर्ष बीत जाने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। Udaipur News

ज्ञापन में सर्वोच्च न्यायालय के राजस्थान राज्य बनाम अल्ट्राटेक मामले के निर्णय का हवाला देते हुए कहा गया कि न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि किसी भूमि की वास्तविक स्थिति राजस्व रिकॉर्ड से अधिक महत्वपूर्ण होती है। यदि जमीन पर तालाब या जलभराव नहीं है तो केवल रिकॉर्ड के आधार पर विकास कार्यों को नहीं रोका जा सकता। Udaipur News

समिति ने तहसीलदार गिरवा की 14 अगस्त 2025 की रिपोर्ट तथा जल संसाधन विभाग की 15 जून 2026 की रिपोर्ट का भी उल्लेख किया है। इन रिपोर्टों में संबंधित खसरों में नदी, नाला या विभागीय तालाब दर्ज नहीं होने तथा फूटा तालाब के संबंध में कोई तकनीकी दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने की बात कही गई है। Udaipur News

समिति का कहना है कि बॉक्स कलवर्ट बनने के बाद क्षेत्र में जलभराव की समस्या पूरी तरह समाप्त हो चुकी है। इसलिए यूडीए, राजस्व एवं जल संसाधन विभाग की संयुक्त टीम बनाकर एफटीएल एवं भराव क्षमता की जांच कराई जाए और उसके बाद नियमन की प्रक्रिया तत्काल शुरू की जाए। Udaipur News

यदि निर्धारित समय में कार्रवाई नहीं होती है तो ष्नियमन एवं सड़क निर्माण हेतु संघर्ष समितिष् के बैनर तले बड़ा जनआंदोलन किया जाएगा। समिति ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि ष्जब तक पट्टों की बहाली और नियमन नहीं होगा, तब तक मतदान का बहिष्कार किया जाएगा।ष् साथ ही गोवर्धन विलास से सविना तक 100 फीट सड़क निर्माण की मांग भी प्रमुखता से उठाई जाएगी। Udaipur News

समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र के निवासी पिछले 20 से 25 वर्षों से यहां रह रहे हैं, सभी सरकारी करों का भुगतान कर रहे हैं, लेकिन आज तक उन्हें अपने मकानों के पट्टे नहीं मिले। अब कॉलोनीवासी अपने अधिकारों के लिए निर्णायक संघर्ष करने को तैयार हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News