गोविन्द निहलानी ने किया महिला सशक्तिकरण हेतु कार्यक्रम का शुभारम्भ

प्लान इण्डिया के सामाजिक अभियान Because am a Girl (क्योंकि मै एक लड़की हूँ ) के तहत् दिनांक 20 मार्च को पद्म विभूषण से सम्मानित जाने-माने फिल्म निर्देशक व प्लान इण्डिया के चेयर पर्सन गोविन्द निहलानी ने शिशवी गाँव में महिला व युवतियों के सशक्तिकरण हेतु कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

 | 

सेवा मन्दिर की मुख्य संचालक प्रियंका सिंह ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि उदयपुर से लगभग 40 किलोमीटर दूरी पर स्थिति शिशवी गॉव में विभिन्न जातियों के लगभग 300 परिवार बसते हैं। साधना की ओर से यहाँ की महिलाओं के सामाजिक एवं आर्थिक विकास के लिए कुछ प्रयास किये जा रहे हैं। लेकिन यह गॉव आज कई समस्याओं से जूझ रहा है।

खासकर पानी की कमी, घरों में टायलेट, बाथरूम का न होना। शिशवी में कचरा निस्तारण व नालियों की व्यवस्था भी ठीक से नहीं है। इन्हीं परिस्थितियों के मद्देनजर सेवा मन्दिर, प्लान इण्डिया के सहयोग से इस गॉव में स्वच्छ पेयजल, सेनिटेशन सम्बन्धी सुविधाओं, ठोस कचरा निस्तारण पर कार्य करेगा।

गोविन्द निहलानी ने किया महिला सशक्तिकरण हेतु कार्यक्रम का शुभारम्भ

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लड़कियों के अधिकारों जैसे शिक्षा, आजीविका, दक्षता वर्धन व सुरक्षा को सुनिश्चित करना है।

इस कार्य को सेवा मन्दिर ग्राम विकास कमेटी, महिला समूह से जुड़े सदस्यों व ग्राम पंचायत व सरकारी विभागों के सहयोग से मूर्त रूप देगा।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि पद्मभूषण से सम्मानित फिल्म निर्देषक एवं प्लान इण्डिया बोर्ड के चेयर पर्सन गोविन्द निहलानी ने कहा कि विकास का कार्य केवल सरकार का नहीं है, सेवा मन्दिर, प्लान एवं साधना जैसी संस्थाओं की आज समाज में बदलाव लाने के लिए महती भूमिका है।

प्लान इण्डिया की वरिष्ठ प्रोग्राम मैनेजर नीलिमा पाण्डेय ने कहा कि यह आत्म सम्मान की लड़ाई है, महिलाओं की समस्याओं को लेकर संघर्ष सभी स्तर पर है, तरीका परिप्रेक्ष्य अवश्य फर्क हो सकता है।

19 मार्च दोपहर से शुरू हुए उत्सव में 400 महिलाएं, युवतियां व अन्य ग्रामीणों ने भाग लिया और सामाजिक आर्थिक सशक्तिकरण व चुनौतियों विषय पर समूहों में चर्चा की गई। गॉव में रैली निकाली गई, खूलकूद प्रतियोगिता व रंगारंग कार्यक्रम की बेहतरीन प्रस्तुतियां भी हुई।

कार्यक्रम का संचालन हरदीप कौर ने किया व सेवा मन्दिर प्रखण्ड गिर्वा के सचिव नरेन्द्र जैन ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News