गधे पालने पर सरकार दे रही 50 लाख रुपये ! जाने क्या है स्कीम और कैसे मिलेगा लाभ ?
Udaipur Times, Donkey Farming : अगर आप भी नए बिजनेस करने की सोच रहे है तो आज हम आपके लिए जरूरी जानकारी लेकर आए है। अगर कभी मन में नौकरी छोड़कर, बिजनेस करने प्लान कर रहे है तो आज आपको एक खास स्कीम की जानकारी देने वाले है। अब आप बस गधों को पालकर भी मालामाल बन सकते हैं।
केंद्र सरकार ने गधा पालन को बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय पशुधन मिशन के तहत नई योजना शुरू की है जिसके तहत सरकार सब्सिडी देने वाली है। आइए जाने पूरी जानकारी....
क्या है स्कीम?
जानकारी के अनुसार NLM योजना में अगर कोई व्यक्ति कंपनी NLM के तहत गधे-घोड़े और ऊंट पालन के लिए आवेदन करेगा तो सरकार से योजना के तहत पूरी लागत का 50 फीसद सब्सिडी का फायदा देगी। बता दें, कि सब्सिडी की रकम 50 लाख रुपये तक ही होगी। अब अगर आपकी लागत पूरे 1 करोड़ रुपये की है, तो सरकार उसमें आपको 50 लाख रुपये देगी। Donkey Farming
खास नियम
जानकारी के मुताबिक गधा‑पालन के लिए बनाए गए विशेष नियमों के अनुसार एक यूनिट में कम से कम 50 मादा और 5 नर गधे शामिल होना जरूरी है। Donkey Farming
इस योजना के तहत सरकार 50 लाख रुपये तक की सब्सिडी देती है, जो कुल परियोजना लागत का 50% कैपिटल सब्सिडी होती है। यह लाभ केवल स्वदेशी नस्लों के गधों पर ही लागू है, विदेशी नस्लों पर नहीं। Donkey Farming
जानकारी के अनुसार सब्सिडी किसान को दो किस्तों में मिलती है, पहली किश्त बैंक लोन स्वीकृत होने पर, और दूसरी परियोजना पूरी होने के बाद।
