गोयल करेंगी गौशालाओं का दौरा
राजस्थान गौसेवा आयोग की अध्यक्षा पूनम गोयल दो दिवसीय दौरे पर उदयपुर पहुंची। गोयल कल उदयपुर की सभी अनुदानित गौशालाओं का दौर करेंगी व सभी पशु चिकित्सकों से रूबरू होंगी।

राजस्थान गौसेवा आयोग की अध्यक्षा पूनम गोयल दो दिवसीय दौरे पर उदयपुर पहुंची। गोयल कल उदयपुर की सभी अनुदानित गौशालाओं का दौर करेंगी व सभी पशु चिकित्सकों से रूबरू होंगी।
गोयल ने बताया कि उनके पदभार संभालने के बाद यह पहला दौरा है। गोयल ने आज उदयपुर पशु चिकित्सालय का दौरा किया तथा डाक्टरों की समस्याओं को सुना। चिकित्सकों ने सबसे बड़ी समस्या में सरकार से आने वाले बजट को ही बताया।
गोयल ने राजस्थान में हो रही गोवंश तस्करी को रोकने व उनको खरीदने वालों पर नकेल कसने की बात कही, गोयल ने गौशालाओं में हो रही व्यवस्थाओं को जांचने के लिए स्वयं निरिक्षण करने का फैसला लिया। गोयल कल अशोक नगर, सविना, बासडा व कानोड़ में बनी अनुदानित गौशालाओं का जायजा लेंगी।